back to top

मधुमेह से पीड़ित कोरोना मरीजों के उपचार में औषधियों की प्रभावी भूमिका

नई दिल्ली। मधुमेह के उपचार में कारगर साबित हो चुकी एंटी-ऑक्सीडेटिव औषधि मधुमेह से पीड़ित कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार में सहायक हो सकती है। अनुसंधानकर्ताओं ने यह दावा किया है। हालांकि अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इसके फायदों की पुष्टि के लिए जल्द बड़े स्तर पर प्रायोगिक परीक्षण किए जाने की जरूरत है।

राष्ट्रीय जैवप्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (एनसीबीआई) में प्रकाशित समीक्षा में उन्होंने कहा है, एंटी-ऑक्सीडेटिव हर्बल औषधियों को मधुमेह से पीड़ित और कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार में सहायक के रूप में आजमाया जा सकता है। संक्रमण के प्रभाव को रोकने में भी इसकी उपयुक्त भूमिका हो सकती है।

सीएसआईआर- राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के पूर्व वैज्ञानिक ए के एस रावत ने कहा, कुछ जड़ी-बूटी या औषधि एंटी-ऑक्सीडेंट के तौर पर काम करते हैं और रक्त शर्करा का स्तर कायम रखते हुए मुक्त कण को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने गिलोय,दारुहरिद्रा, गुड़मार, मिथिका और मजीठ जैसी जड़ी-बूटियों के सत्व का इस्तेमाल कर विकसित मधुमेह की दवा बीजीआर-34 का हवाला दिया।

इस फॉर्मूला को केंद्रीय औषधीय एवं संगध पौधा संस्थान (सीआईएमएपी) के साथ तालमेल से एनबीआरआई द्वारा खास तौर पर विकसित किया गया है। पिछले साल काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) द्वारा स्वतंत्र तरीके से किए गए परीक्षण में बीजीआर-34 दवा को डायबिटीज टाइप-2 के इलाज में प्रभावी पाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मधुमेह से पीड़ित मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

RELATED ARTICLES

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

शत्रु संपत्ति हेराफेरी मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत आठ पर FIR के निर्देश

सीजेएम ने पुलिस को 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा, चकबंदी अभिलेखों में बदलाव कर निजी नाम दर्ज कराने का आरोप लखनऊ/गोंडा। उत्तर...

केंद्र सरकार ने मेटा से डीपफेक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया

बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद कानूनी राय लेगी सरकार : सूत्र नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से ‘डीपफेक पर...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...