back to top

राष्ट्रीय चरित्र निर्माण एवं विकास के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है : शिक्षा राज्य मंत्री

नयी दिल्ली। शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्र का विकास शिक्षा पर निर्भर है क्योंकि शिक्षा राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में बच्चों का क्षमता निर्माण जरूरी है। शिक्षा राज्य मंत्री ने गुणवत्ता एवं संधारणीय स्कूल : भारत में स्कूलों से शिक्षण पर एक तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति समिति के अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन ने इस सत्र की अध्यक्षता की। इसमें एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो. जे एस राजपूत ने हिस्सा लिया। शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि शिक्षक और बच्चे दोनों एक साथ सीखें। अन्नपूर्णा देवी ने स्थानीय कौशल सीखने पर जोर दिया और कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए अनुभव आधारित शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इस अवसर पर डा. के कस्तूरीरंगन ने इस सम्मेलन के आयोजन में शिक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण कुछ व्यवधानों के साथ-साथ बच्चों में शिक्षण का ह्रास हुआ और उम्मीद है कि सम्मेलन के दौरान इनमें से कई समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जाएगा। कस्तूरीरंगन ने इस संबंध में चार मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने पर जोर दिया जिसमें पहला, आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता और दूसरा, सभी बच्चों को स्कूल में बनाए रखने के लिए सामुदायिक जुड़ाव और समर्थन की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि तीसरा विषय पाठ्यचर्या में सुधार लाना है, जिसके संबंध में एनईपी बोझ को कम करने पर ध्यान केन्द्रित करता है और चौथा मुद्दा उन शिक्षकों से संबंधित है जो शिक्षा प्रणाली के केन्द्र में हैं और सीखने के ह्रास की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...