back to top

ईडी ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को किया गिरफ्तार, 12 करोड़ नकद व 6 करोड़ रुपये के जेवर जब्त

बेंगलुरु। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र ‘पप्पी’ को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में धन शोधन रोधी कानून के तहत शनिवार को सिक्किम से गिरफ्तार किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि उसने शुक्रवार को कई राज्यों में छापे मारे और 12 करोड़ रुपये नकद (करीब एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), छह करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए।

ईडी ने हांलाकि यह नहीं बताया कि किस स्थान से क्या जब्त किया गया। ईडी ने कहा कि चित्रदुर्ग के 50 वर्षीय विधायक को शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उन्हें बेंगलुरु की न्यायिक अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड में लिया गया।

ईडी का बेंगलुरु ज़ोन मामले की जांच कर रहा है। ईडी ने बताया कि विधायक अपने सहयोगियों के साथ एक कैसीनो किराए पर लेने के लिए व्यावसायिक यात्रा पर गंगटोक गए थे। वीरेंद्र के भाई के सी नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन राज के परिसरों से कई संपत्तियों संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए। ईडी ने कहा, “उनके अन्य सहयोगी जैसे एक और भाई के सी थिप्पेस्वामी दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन संभाल रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...