back to top

कोरोना वायरस के कारण भारत-ईयू सम्मेलन की तारीखें बदलेंगी : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इसी महीने होने वाले भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों के परामर्श को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रुसेल्स यात्रा के कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में किसी भारतीय नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय दूतावास भारतीयों की मदद करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा को लेकर वैश्विक निकायों द्वारा की जा रही आलोचना पर कुमार ने कहा कि दिल्ली में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और कानून प्रवर्तन एजेंसियां अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही हैं। दिल्ली हिंसा पर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दाेआन की आलोचनात्मक टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ए उनके राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित हैं।

अमेरिका-अफगान शांति समझौते के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के समग्र विकास के लिए भारत उसे समर्थन देना जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जा रहे चीनी पोत से कांडला बंदरगाह पर भारतीय अधिकारियों द्वारा ऑटोक्लेव जब्त किए जाने पर भारत ने चीन को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि बरामद ऑटोक्लेव का सैन्य इस्तेमाल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...