back to top

कोविड-19 के दौरान ड्रोन, मोबाइल ऐप पहले से अधिक स्वीकार्य हो गए

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने संबंधी एक मोबाइल एप्लिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जांच किट शीघ्र विकसित करने से इस महामारी से निपटने में देश के प्रयासों को मजबूती मिली।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थाई प्रतिनिधि नागराज नायडू ने बृहस्पतिवार को यहां सतत विकास लक्ष्यों पर तीव्र तकनीकी परिवर्तन के प्रभाव विषय पर एक ऑनलाइन उच्च स्तरीय चर्चा में कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान ड्रोन और ट्रेसिंग ऐप जैसी नई तकनीक पहले की तुलना में अधिक स्वीकार्य हो गई है। आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जिक्र करते हुए उन्होंने उच्च-स्तरीय बैठक में कहा कि इस महामारी से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने संबंधी एक मोबाइल एप्लिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जांच किट को शीघ्र विकसित करने से इस महामारी से निपटने के लिए देश के प्रयासों को मजबूती मिली।

नायडू ने कहा, बहरहाल, हमें अभी भी साइबर सुरक्षा, डाटा गोपनीयता और गलत सूचना के प्रसार से संबंधित मुद्दों से निपटना है। आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल उन लोगों के विवरण को रखने के लिए किया जाता है जो कोरोना वायरस से संक्रमित किसी मरीज के संपर्क में आए हों। बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, चाहे टीका अनुसंधान से लेकर ऑनलाइन शिक्षण मॉडल हो, या ई-कॉमर्स और उपकरण हो, कोविड-19 महामारी से निपटने के लगभग हर पहलू में डिजिटल तकनीक केन्द्र में है।

इससे लाखों लोग घर से काम करने और अध्ययन करने में समर्थ हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कोविड-19 ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के अनियंत्रित उपयोग, मानवाधिकार हनन और साइबर अपराध तक के खतरों का नाटकीय प्रमाण भी दिया है। अमेरिका के जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार इस महामारी से दुनियाभर में 73,00,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4,16,000 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

अमेरिका सबसे प्रभावित देशों में से एक है जहां 20 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 1,11,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,97,535 पहुंच चुकी है जबकि इससे 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...