back to top

ड्रोन बना आतंकियों का नया हथियार, बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

नई दिल्ली/श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अब आतंकवादी संगठनों की ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क पर निर्भरता घटती जा रही है और उसकी जगह ड्रोन तकनीक ने ले ली है। यह बदलाव क्षेत्र में चल रही असमान युद्ध नीति का नया अध्याय बनकर उभरा है।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर, किश्तवाड़ और राजौरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छिपे आतंकवादी ड्रोनों की मदद से सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। यह घटनाक्रम हाल के कुछ आतंकवाद-रोधी अभियानों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने का एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

सिर्फ निगरानी ही नहीं, कुछ मामलों में ड्रोन के माध्यम से आतंकियों को सूखा राशन व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने की भी सूचना मिली है। यह आतंकियों के लिए एक लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम की तरह काम कर रहा है, जिससे उनका लंबे समय तक टिके रहना आसान हो जाता है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इस तकनीक का उपयोग न केवल घुसपैठ के रास्ते तय करने के लिए कर रही है, बल्कि सीमा पर सेना की तैनाती, उसकी ताकत और कमज़ोरियों का आकलन करने के लिए भी कर रही है।

मई 2025 के तीसरे सप्ताह में, पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में ISI अधिकारियों और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडरों के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में, ड्रोन निगरानी को घुसपैठ की नई रणनीति का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में स्थानीय निवासियों को गाइड के रूप में इस्तेमाल करने और लॉन्चिंग पैड्स को स्थानांतरित करने की भी योजना बनाई गई।

भारत की ओर से मई के पहले सप्ताह में ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत PoK में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि ड्रोन आधारित रणनीति, पाकिस्तान की ओर से उसी ऑपरेशन के जवाब में अपनाई गई नई कार्ययोजना का हिस्सा है। ISI अब भारत से संभावित संघर्ष की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भूमिगत बंकरों का निर्माण भी कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी संगठनों द्वारा ड्रोन का पहला सैन्य उपयोग इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इराक के मोसुल में किया था। वहां बम गिराने और टोह लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। अब वही तकनीक दक्षिण एशिया में भी आतंकवाद का उपकरण बन चुकी है।

एसोसिएशन ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी (AUSA) की एक रिपोर्ट में कहा गया है,एक बार जब तकनीक का पिटारा खुल गया, तो आतंकी संगठनों ने इसे हथियार के रूप में अपनाने में देर नहीं की।रिपोर्ट में आगे कहा गया कि आतंकी संगठन बीते संघर्षों से सबक ले रहे हैं और लगातार अपनी रणनीतियां बदल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...