back to top

डीआरडीओ ने एसएफडीआर प्रौद्योगिकी की मदद से उड़ान का किया सफल परीक्षण

बालासोर (ओडिशा)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को ओडिशा स्थित परीक्षण रेंज से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) प्रौद्योगिकी की मदद से उड़ान का सफल परीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डीआरडीओ ने कहा कि परीक्षण के दौरान ग्राउंड बूस्टर मोटर समेत सभी उप प्रणालियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। एसएफडीआर प्रौद्योगिकी के सफल परीक्षण प्रदर्शन से डीआरडीओ को हवा से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइलों को विकसित करने में सहायता मिलेगी। डीआरडीओ के मुताबिक, वर्तमान में चुनिंदा देशों के पास ही यह प्रौद्योगिकी है।

उन्होंने कहा कि चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे यह परीक्षण किया गया। सूत्रों ने बताया कि परीक्षण के दौरान डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने इसकी निगरानी की। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और वायु सेना को इस सफल परीक्षण के लिए बधाई दी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने भी उड़ान परीक्षण में शामिल टीम के सदस्यों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...