back to top

भारत को परमाणु पनडुब्बी अमेरिका से मिल पाना संदिग्‍ध

नई दिल्‍ली। सितंबर को भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सैन्य गठबंधन AUKUS की घोषणा की। इस घोषणा से भारतीय नौसेना के अधिकारी लोग निराश हैं। AUKUS का काम भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते असर को बेअसर करने का है। इसे लेकर अमेरिका और ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 न्यूक्लियर संचालित हमलावर पनडुब्बियां का डिजायन और निर्माण करेंगे।

 

भारतीय नौसेना के टॉप अधिकारियों और नौसेना के दिग्गजों ने न्यूक्लियर रिएक्टर प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी पर भारत और अमेरिका के बीच सहयोग की संभावना को खारिज कर दिया है। करीब दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में ट्रैक 2 संवाद के दौरान यह बात करीब-करीब साफ हो गई थी। भारत के पास 2016 से परमाणु पनडुब्बी हैं। भारत दुनिया का छठा ऐसा देश है जिसके पास परमाणु पनडुब्बी हैं। 2016 में भारत ने आईएनएस अरिहंत को चालू किया था। हालांकि अरिहंत एक परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। बोले तो SSBN। लेकिन भारत एक SSN चाहता है।  SSN, SSBN को एस्कॉर्ट करने से लेकर अपने वाहक युद्ध समूहों और दुश्मन के युद्धपोतों का शिकार करने तक कई सामरिक मिशन कर सकती है।

 

 

 

SSN को तकनीकी रूप से सबसे जटिल सैन्य प्लेटफॉर्म माना जाता है। ये पानी के भीतर जबरदस्त स्पीड देने में सक्षम हैं। इन्हें पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के विपरीत, अपनी बैटरी को रिचार्ज करने के लिए सतह की जरूरत नहीं होती है। ये पारंपरिक पनडुब्बियों के हथियार भार का दोगुना तक ले जा सकते हैं और दोगुनी तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

 

70 से अधिक ऑपरेशनल न्यूक्लियर पनडुब्बियों के साथ अमेरिका के पास रूस, फ्रांस और ब्रिटेन की तुलना में सबसे अधिक न्यूक्लियर पनडुब्बियां हैं। अमेरिका सबसे अधिक जटिल न्यूक्लियर रिएक्टर का इस्तेमाल करते हैं। अमेरिकी वर्जिनिया सीरीज के SSN इस तरह से तैयार किए गए हैं कि उन्हें 33 सालों तक फ्यूल की जरूरत नहीं है। SSN की सबसे ख़ास बात इसकी हाई परफॉरमेंस न्यूक्लियर रिएक्टर है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के केवल पांच स्थायी सदस्यों के पास यह तकनीक है। भारत न्यूक्लियर रिएक्टर से लैस SSN का निर्माण करना चाहता है। इस प्रस्ताव को इसी साल कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के सामने रखा गया है। अगर इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है, तो भी पहली इकाई 2032 से पहले सेवा में आने की उम्मीद नहीं है।

 

कुछ साल पहले एक डिफेंस एक्सपर्ट ने बताया था कि भारत हमसे वह तकनीक मांग रहा है जिसे हमने अपने सबसे करीबी सहयोगी ब्रिटेन को भी नहीं देते। एक अमेरिकी एडमिरल ने अपने भारतीय समकक्ष से कहा था कि नौसेना रिएक्टर प्रोपल्शन के मुद्दे पर राजनीतिक स्तर पर चर्चा करनी होगी। लेकिन यह साफ नहीं है कि इसे लेकर कभी कोई चर्चा हुई या नहीं।

 

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...