back to top

भाषा के नाम पर लक्ष्मण रेखा पार न करें : टंडन

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने विधान सभाओं और लोकसभा में इस्तेमाल की जा रही भाषा पर अफसोस जताते हुए कहा कि किसी को लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए।

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन के सम्मलेन को विशिष्ट अथिति के तौर पर सम्बोधित करते हुए टंडन ने गुरुवार को कहा कि यहां विधानसभा सदन में जिस तरह के शब्द बोले जा रहे हैं वो संसदीय भाषा या ग्लोसरी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी कहना हो वो मयार्दा में रह कर कहना चाहिए।

टंडन ने कहा कि जो भाषा है बोलने की और जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है उससे लगता है कि परंपरा टूट रही है। कहा कि जो नेता सदन हैं उनकी जिम्मेदारी है कि वह पूरे सदन को साथ लेकर चलें। यही लोकतंत्र की बुनियाद है। लेकिन इसके साथ बड़ी जिम्मेदारी है बिगड़ती हुई भाषा को सुधारने की। सदस्य धीरज से काम लें। उन्होंने कहा कि इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि यह नया भारत है, जो नई दिशा की तरफ जा रहा है। इसको रोकने की कोशिश न करें।

टंडन ने कहा कि आलोचना होनी चाहिए, लेकिन गाली नहीं। इसको देख कर देश दुखी होता है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल तो सड़क पर चलने वाला व्यक्ति भी नहीं करता। विचारों में मतभेद भले ही हों, लेकिन आचरण सही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अधिकार है अपनी बातें कहने का और जो आसान पर बैठे हैं अध्यक्ष, उनका काम है सदन को चलाने का।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की परम्पराएं बहुत समृद्ध रही हैं। उन्होंने कहा,’ इस सदन की परंपरा बहुत पुरानी है और यहां उच्च कोटि के बहसें हुईं। ऐसे-ऐसे चुने हुए प्रतिनधि थे और उनको सुनने के लिए हम भी आते थे। उस समय जितने भी लोग थे उन्होंने लोकतान्त्रिक परम्पराओं का पालन किया और उसके उदहारण आज भी दिए जाते हैं।

टंडन ने कहा कि ऐसा नहीं है की दुसरे प्रदेशों में ऐसा नहीं हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश का जो रुतबा है वह हमेशा शीर्ष पर रहा है। इस प्रदेश ने कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दिए। खुशी है कि आप उन परम्पराओं को लागू कर रहे हैं। यह मेरा भी सौभाग्य है कि हमको यहां के दोनों सदनों के किसी न किसी आसन पर बैठने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान होना चाहिए। यह विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी है वह सदन को ऐसे चलाएं कि एक उदहारण बन जाये।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे देश में उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में आगे है। यहां के सदन की परम्पराएं भी उचाई पर पहुंच रही हैं। कहा कि वह देश में कही भी रहे उनका प्रदेश से लगाव बना रहता है, क्योंकि यूपी उनकी कर्मभूमि रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...