back to top

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर होंगे साथ

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ आने वाले उच्चस्तरीय शिष्टमंडल में उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर तथा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों का दल होगा।

यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी। ट्रंप की 24 और 25 फरवरी की भारत यात्रा में उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। इस शिष्टमंडल में शामिल अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों में वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन, वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन और ऊर्जा मंत्री डैन ब्रूलिएट भी होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद से वह आगरा जाएंगे और यात्रा के मुख्य चरण में राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने पुष्टि की है कि इवांका ट्रंप और उनके पति तथा अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनेर शिष्टमंडल में शामिल होंगे। इवांका नवंबर 2017 में हैदराबाद में आयोजित वैश्विक उद्यमशीलता सम्मेलन में शामिल होने भारत आई थीं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर सम्मेलन में भाग लिया था। ट्रंप की यह पहली भारत यात्रा होगी। ट्रंप अहमदाबाद में नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले नमस्ते ट्रंप समारोह को मोदी के साथ संबोधित करेंगे। समारोह के बाद ट्रंप का परिवार आगरा जाएगा जहां वे सूर्यास्त से पहले करीब एक घंटे का वक्त ताज महल में बिताएंगे। वहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ट्रंप और प्रथम अमेरिकी महिला नागरिक मेलानिया का 25 फरवरी की सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में परंपरागत स्वागत किया जाएगा। वहां से वे महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में ट्रंप और मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों नेताओं की वार्ता में आतंकवाद निरोधक कार्वाई में सहयोग बढ़ाने, भारत-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी गहन करने, रक्षा और व्यापार संबंधों को सुदृढ़ करने तथा एच1बी वीजा पर भारत की चिंता के विषय आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...