back to top

यूपी के 10 स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का तैयार हो रहा डाक्यूमेंटेंशन, अयोध्या, राम मंदिर व वाराणसी के घाटों का होगा प्रदर्शन

दुबई एक्सपो में दिखेगी यूपी के स्मार्ट शहरों की झलक

 

लखनऊ। एक अक्टूबर से दुबई में ‘दुबई एक्सपो 2020’ की शुरुआत हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश के स्मार्ट सिटी की झलक भी दिखेगी। छह महीने तक चलने वाली इस सबसे बड़ी प्रदर्शनी में इस वर्ष भारत भी भागीदारी कर रहा है। प्रदर्शनी में अयोध्या, राम मंदिर, वाराणसी के घाटों के साथ ही योग का भी प्रदर्शन होगा। एक्सपो में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और यात्रा का प्रदर्शन किया जायेगा। यह कार्यक्रम साल 2020 में ही होना था, लेकिन कोरोना महमारी की वजह से इसमें एक साल की देरी हुई है। बिजनेस की दुनिया का यह सबसे बड़ा एक्सपो छह महीने तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 190 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। हर देश अपने व्यापार, पर्यटन, संस्कृति, समृद्धि, ऐतिहासिकता से पूरी दुनिया को परिचित करायेगा। यूपी के 10 स्मार्ट सिटी ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत कराये गये उत्कृष्ट कार्यों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करायी जायेगी।

 

एक अक्तूबर 2021 से लेकर 31 मार्च 2022 तक चलने वाली दुबई एक्सपो के लिए भारत का स्थायी पैवेलियन बनकर तैयार है। वहां पर अयोध्या और राम मंदिर के साथ-साथ वाराणसी के घाटों को प्रदर्शित करने की तैयारी की है। यूपी के अलावा दूसरे राज्य भी हिस्सा लेंगे और वे अपने प्रदेश की खूबियां प्रदर्शित करेंगे। हालांकि, प्रदर्शन आॅनलाइन किया जाना प्रस्तावित है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 17 अगस्त को वर्ल्ड एक्सपो 2020 में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से सम्बंधित वीडियो मांगा गया है। शासन में भी इस संबंध में बैठक हो चुकी है। यूपी के 10 स्मार्ट सिटी की सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं का वीडियो व फोटो डाक्यूमेंटेंशन 30 सितंबर तक कराकर भेजा जाना है।
लखनऊ स्मार्ट सिटी कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए 10 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का डाक्यूमेंटेंशन उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट मैनेमेंट कंसल्टेंट को कहा गया है। 26 हफ्ते तक चलने वाली इस एक्सपो में देश की कंपनियों के साथ ही 30 सरकारी विभाग भी भाग लेंगे। वे इसके जरिये दुनिया भर के निवेशकों एवं पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। अपने स्तर पर ही निवेश करार भी करेंगे। अधिकारी के अनुसार, पांच वर्ष में एक बार लगने वाली इस एक्सपो में पिछली बार 140 देशों ने भाग लिया था। इस बार 190 देश हिस्सा ले रहे हैं। यूपी के अलावा गुजरात, कनार्टक और तेलंगाना भी इसमें शिरकत करेंगे। एक्सपो में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की भी उम्मीद है।

 

एक्सपो में आॅटोमोबाइल पुर्जों, आॅटोमोबाइल और इंजीनियरिंग उत्पादों, वस्त्र, चमड़ा, गहने, पॉलिश हीरे, फार्मा उत्पादों आदि के लिए भी भारत को वैश्विक लीडर के तौर पर प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अलावा अंतरिक्ष विज्ञान, जैव-प्रौद्योगिकी, आईटी और आईटीईएस, आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्मार्ट शहरों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, मनोरंजन, आतिथ्य सहित कई क्षेत्रों में नई तकनीक, अनुसंधान और निवेश के लिए सहयोग और साझेदार के असीम अवसरों की जानकारी भी दी जायेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...