back to top

कोरोना योद्धाओं पर पुष्प वर्षा से भावुक हुए डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मी

लखनऊ। कोविड-19 से निपटने में अग्रिम भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं के सम्मान में रविवार को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने यहां किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) और संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रांगण में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ पर गुलाब के फूलों की बारिश की।

केजीएमयू प्रशासनिक भवन के सामने के प्रांगण में विश्वविद्यालय के डॉक्टर, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य खड़े थे और करीब सवा दस बजे हेलीकाप्टर ने प्रांगण के दो चक्कर लगाकर इन पर गुलाब के फूलों की बारिश की। इसके करीब पन्द्रह मिनट बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने संजय गांधी पीजीआई के कोविड-19 के लिए बनाए गए विशेष अस्पताल के प्रांगण में फूल बरसाकर कोरोना योद्धाओं की हौसला-अफजाई की।

दोनों स्थानों पर नीचे मैदान में खड़े डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर और भारत माता की जय का उद्घोष कर अपनी खुशी जाहिर की। कोरोना वायरस से लड़ाई में मरीजों की देखभाल करने वाले कुछ डॉक्टर और नर्स इस सम्मान को देखकर भावुक भी हो गए। केजीएमयू में कोविड-19 से निपटने में शामिल डॉ तूलिका चंद्रा ने बताया, यह एक भावुक और दिल को छू लेने वाला दृश्य था। हमारी आंखों में आंसू थे…….इतना प्यारा सम्मान देखकर। हम जो 18 घंटे से अधिक समय अपनी प्रयोगशाला में बिताते हैं, आज इस सम्मान से सारी थकान दूर हो गई और उत्साह कई गुना बढ़ गया।

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमान ने बताया, यह सभी कोरोना योद्धाओं के लिए बहुत ही गर्व का क्षण था। हमें ऐसा लग रहा था कि हम भारतीय सेना के सैनिक हैं जो युद्घ के मैदान में दुश्मन से मोर्चा ले रहे हैं। कोरोना वारियर्स डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ तथा सफाई कर्मियों के लिए यह बहुत बड़ा सम्मान था। उन्होंने बताया कि कोविड 19 अस्पताल के प्रांगण में पुष्प वर्षा के समय डॉक्टर, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा रोगियों के परिजन भी शामिल थे।

डॉ धीमान ने कहा कि इस सम्मान के बाद पीजीआई के कोरोना योद्धाओं में दोगुना जोश आ गया है। केजीएमयू के वरिष्ठ सर्जन और प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी ने भाषा से कहा, बहुत ही सम्मान भरा क्षण था, जब हमारे ऊपर सेना के हेलीकॉप्टर फूल बरसा रहे थे। हम इस सम्मान से अभिभूत थे। अब हम दोगुने जोश से कोविड-19 के मरीजों की सेवा में दिन-रात एक कर देंगे। वैसे पहले भी हम कोरोना वायरस के रोगियों के इलाज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे थे। अब इस सम्मान से हौसला दोगुना हो गया।

केजीएमयू के कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट ने भी पुष्प वर्षा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना योद्धाओं का ऐसा सम्मान आज हुआ है, उससे सभी लोग खुश हैं चाहे वे डॉक्टर हों, नर्स हों या फिर पैरामेडिकल स्टाफ।

RELATED ARTICLES

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

शत्रु संपत्ति हेराफेरी मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत आठ पर FIR के निर्देश

सीजेएम ने पुलिस को 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा, चकबंदी अभिलेखों में बदलाव कर निजी नाम दर्ज कराने का आरोप लखनऊ/गोंडा। उत्तर...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...