back to top

गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह, एक साथ न खाएं आयरन और कैल्शियम की गोलियां

लखनऊ। कई ऐसे कारक हैं जो गर्भावस्था में मां और शिशु पर प्रभाव डालते हैं। उन्हीं में से एक है पोषण। बच्‍चे को सही पोषण देने के लिए कई प्रकार के सप्‍लीमेंट दिये जाते हैं, लेकिन ध्‍यान रहे, कोई भी सप्‍लीमेंट बिना डॉक्‍टर की सलाह के मत लें। खास तौर से आयरन और कैल्शियम की गोलियां कभी भी एक साथ न लें।

संतुलित भोजन की दी जाती है सलाह

केजीएमयू की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता देब की मानें तो गर्भवती महिला को संतुलित भोजन का सलाह दी जाती है। इसका अर्थ है उसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, फैट और आयरन जैसे सभी पोषक तत्व हों। पूरी गर्भावस्था में वजन कम न हो, इस बात का ध्यान रखना है।

संतुलित आहार के लिए क्या खाएं

-आहार में विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थ शामिल करें।
-आहार में विटामिन,प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और मिनरल युक्त खाद्य पदार्थ हों।
-फल-सब्जियां जरूर खाएं।
-सलाद और मौसमी फल जरूर खाएं।
-आयरन के लिए हरे-पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं।
-आहार में रेशेदार पदार्थ की मात्रा अधिक लें ।
-दूध व दूध से बने पदार्थ खाएं।
-अंकुरित खाद्य पदार्थ खाएं।
-पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
-गेहूं के आटे के अलावा, चना, बाजरा आदि की रोटी भी खा सकते हैं।

तीसरे माह में तेजी से होता है बच्चे का विकास

डॉ. सुजाता के मुताबिक तीसरे माह के बाद खाने-पीने का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि बच्चे का विकास तेजी से होता है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि ऐसी कोई चीज न खाएं जिससे बच्चे की ग्रोथ प्रभावित हो। जैसे कई तरह की दवाई न लें।

कैल्शियम की गोलियों से रहे सावधानआहार को लेकर क्या सावधानी रखें

-आयरन और कैल्शियम की गोलियां साथ न खाएं।
-आयरन की गोली दोपहर व रात का खाना खाने से एक घंटे पहले खाएं।
-इस एक घंटे के दौरान चाय, काफी न लें।
-कैल्शियम की गोली खाने के साथ लें।
-व्यक्तिगत स्वच्छता बनाएं रखें।

तनाव या हाईपरटेंशन से रहे दूर

गर्भावस्‍था के दौरान केवल शारीरिक स्वास्थ्‍य पर ही नहीं ध्‍यान देना है, बल्क‍ि मानसिक रूप से भी स्‍वस्‍थ रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रकार के तनाव या हाईपरटेंशन से शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...