back to top

सांड की टक्कर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की मौत

अमेठी । जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल दूबे(27) की मौत हो गई। घटना में उनके साथ मौजूद अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

राहुल दूबे, जो कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावा गांव के निवासी थे, गुरुवार को अपने साथी अरविंद यादव (निवासी बघौरा) के साथ किसी कार्यवश शहर आए थे। दोनों ने बाईपास पर स्थित एक होटल में भोजन किया और रात को वापस घर लौट रहे थे। लौटते समय बाईपास पर अचानक उनकी बाइक एक आवारा सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया। वहां राहुल दूबे की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राहुल दूबे ने दम तोड़ दिया, जबकि अरविंद यादव का इलाज जारी है।

इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और युवा मोर्चा अध्यक्ष विशु मिश्र अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। दोनों नेताओं ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला एक सड़क दुर्घटना का है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं की वजह से यह दुर्घटना हुई है, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।

राहुल दूबे की असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटे हैं।

भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा सहित तमाम सामाजिक संगठनों ने राहुल दूबे के निधन पर शोक जताया है और ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। साथ ही घायल अरविंद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...