back to top

मन के विकार

क्रोध का संबंध मन के अन्य विकारों से घनिष्ठ है। क्रोध के वशीभूत होकर हमें उचित अनुचितका विवेक नहीं रहता और हम हाथापाई कर बैठते हैं। बातों-बातों में ही उखड़ पड़ना, लड़ाई झगड़ा करना, साधारण सी बात है। यदि तुरंत क्रोध का प्रकाशन हो जाये तब तो मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक है पर यदि वह अंत: प्रदेश में पहुंचकर एक भावना ग्रंथि बन जाये तो मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। पर यदि वह अंत: प्रदेश में पहुंचकर एक भावना ग्रंथि बन जाये तो दुखदयी होता है। बहुत दिनों तक टिका हुआक्रोध वैर कहलाता है।

बैर एक ऐसी मानसिक बीमारी है जिसका कुफल मनुष्य को दैनिक जीवन में भुगतना पड़ताहै। वह अपने आपको संतुलित नहीं रख पाता। जिससे उसे बैर है उसके उत्तर गुण, भलाई, पुराना प्रम, उच्च संस्कार, आदि सब विस्मृत कर बैठता है। स्थायी रूप से एक भावना ग्रंथि बन जाने से क्रोध कावेग तो धीमा पड़ जाता है किन्तु दूसरे व्रूक्ति को सजा देने, नुकसन पहुंचाने या पीड़ित करने की कुत्सित भावना निरन्तर मन को दग्ध किया करती है।

बैर पुरानी जीर्ण मानसिक बीमारी है, क्रोध तात्कालिक और क्षणिक प्रमाद है। क्रोध में पागल होकर हम सोचने का समय नहीं देखते, बैर उसके लिए बहुत समय लेता है। क्रोध में अस्थिरता, क्ष्ज्ञणिकता, तात्कालीनता, बुद्धि का कुंठित हो जाना, उद्विग्नता, आत्मरक्षा, अहंकार की पुष्टि, असहिष्णुता, दूसरे को दण्डित करने की भावनाएं संयुक्त है। क्रोध मन के एक उत्तेजित औरखिंची हुई स्थिति में रख देता है। जिसके परिणाम स्वरूप मन दूषित विचारों से भर जाता है। क्रोध से प्रथम तो उद्वेग उत्पन्न होता है। मन एक गुप्त किन्तु तीव्र पीड़ा से दग्ध होने लगत है। रक्त में गर्मी आ जाती है और उसका प्रवाह बड़ा तेज हो जाताहै।

इस गर्मी में मनुष्य के शुभ भाव, दया, प्रेम, सत्य, न्याय, विवेक ओर बुद्धि जल जाते हैं। क्रोध एक प्रकार का भूत है जिसके सवार होते ही मनुष्य आपे में नहीं रहता, उस पर किसी दूसरी सत्ता का प्रभाव हो जाता है। मन की निंद्य वृत्तियां उस पर अपन राक्षसी माया चढ़ा देती हैं, वह बिचारा इतना हत बुद्धि हो जाता है कि उसे यह ज्ञान नहीं रहता कि वह क्या कर रहा है। आधुनिक मनुष्य का आंतरिक जीवन और मानसिक अवस्था अत्यंत विक्षुब्ध है, दूसरों में वह अनिष्ट देखता है, उससे हानि होने की कुकल्पना में डूबा रहता है। जीवनपर्यंत इधर-उधर लुढ़कता, ठुकराया जाता रहता है, शोक दुख चिंताख्,अविश्वास, उद्वेग आदि विकारों के वशीभूत होकर रहता है।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की...

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई हो गई। कंपनी ने...

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...

महिलाओं के लिए 33 % आरक्षण का शासकीय संकल्प छत्तीसगढ़ विस में पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पतिवार को एक शासकीय संकल्प पारित कर दिया गया, जिसमें परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और सभी...