back to top

मन के विकार

शारीरिक विकास हमारे मन मस्तिष्क को भी प्रभावित करता है। प्राय: जिस बात से शरीर में विकार तथा विविध व्याधियां उत्पन्न होती हैं, उनका प्रधान कारण शरीर में संचित होने वाले हानिकारक पदार्थ हैं। हम अनाप-शनाप खाते हैं, अप्राकृतिक भोजन प्रयोग में लाते हैं, घर और कल कारखनों या आॅफिसों में बंद पड़े रहते हैं। अत: शरीर और अंतड़ियों में दूषित द्रव्य जमा जो जाता है। यह संचित हानिकारक पदार्थ कुछ दिनों तक तो पड़ा रहा है किन्तु बाद में रक्त को दूषित बना देता है।

पाचन प्रणाली दोषयुक्त हो जाती है, विसर्जन का कार्य करने वाले अवयव शिथिल हो जाते हैं। तब शरीर अन्तर-वाह्य रोगी व दुर्बल बन जाता है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक हो जाता है कि उदर को कुछ काल के लिए विश्राम दे दिया जाये। भोजन बंद करदेने से, रक्त स्वच्छ और विषाक्त नहीं होने पाता और अनेक रोग उत्पन्न होने की संभावना नहीं रहती। हमारे शरीर के ज्ञान तन्तुओे पर बहुत जोर नहीं पड़ता।

अत: शरीर का बल बढ़ता है और ओज क्षीण नहीं होने पाता। बिना पचा हुआ जो भी अंश पेट में फालतू पड़ा रहता है, वह धीरे-धीरे पचता है, पेट की तोंद नहीं निकल पाती। डा. लिंडहार लिखते हैं- उपवास में शरीर को अंदर एकत्र भोजन का उपयोग शुरू करना होता, किन्तु इसके पूर्व शरीर की बहुत सी गंदगी और विष निकल जाते हैं। हम यह जान लेते हैं कि हमारी सारी की सारी पाचन प्रणाली, जो 26 फुट लंबी होती है और जिसका आरम्भ मुख और अन्त गुदा द्वार है, ऐसे सेलों और ग्रन्थियों से सुसज्जित है, जिसका काम गंदगी निकालना है, तब लंबे उपवास का शोधक प्रभाव अच्छी तरह समझ में आ जाता है।

वास्तव में उपवास हमारे वर्षों के संचित हानिकारक पदार्थ को बाहर फेंक कर नयी जीवन शक्ति फूंक देता है। शरीर की गंदगी और विष उपवास काल में पिये गये जल द्वारा आसानी से निकलते रहते हैं। अनेक रोगियों को उपवास ही कारण करया जाता है जिससे अांतों की श्लैष्पिका कला को, हानिकारक पदार्थों की सफाई का अवसर मिले। जो पूरी सफाई चाहते हैं, किसी प्राकृतिक चिकित्सक की देखरेख में लंबा उपवास करते हैं।

यह संचित हानिकारक पदार्थ धीरे-धीरे निकलता है, पर सफाई होने के कारण कब्ज पूरी तरह चला जाता है। स्वास्थ्य आरोग्यता, दीर्घायु के अतिरिक्त आध्यात्मिक दृष्टि से उपवास का विशेष महत्व है। शरीर की शुद्धि होने से मन पर भी प्रभाव पड़ता है। शरीर तथा मन दोनों में परस्पर घनिष्ठ संबंध है।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की...

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई हो गई। कंपनी ने...

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...

महिलाओं के लिए 33 % आरक्षण का शासकीय संकल्प छत्तीसगढ़ विस में पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पतिवार को एक शासकीय संकल्प पारित कर दिया गया, जिसमें परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और सभी...