back to top

भारत के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है : निदेशक लाल सिंह

  • बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ मेट्रो क्षेत्र द्वारा MSME ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम “MSME Connect – Together for Growth” का भव्य आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ मेट्रो क्षेत्र द्वारा एक विशेष MSME ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम “MSME Connect – Together for Growth” का आयोजन भव्य स्तर पर लखनऊ में किया गया। यह आयोजन बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करना, बैंक द्वारा दी जा रही एमएसएमई-विशिष्ट योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा करना तथा उनके व्यवसायों के विकास हेतु ऋण सहायता उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर बैंक द्वारा सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE), मुद्रा योजना, और स्टैंड-अप इंडिया के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ बैंक की स्वयं की एमएसएमई योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

इन योजनाओं में बड़ौदा सप्लाई चेन फाइनेंस, बड़ौदा महिला स्वावलंबन योजना, वाणिज्यिक वाहन/निर्माण एवं खनन उपकरण वित्त योजना, बड़ौदा कांट्रेक्टर स्कीम, बड़ौदा प्रॉपर्टी प्राइड, और बड़ौदा शौर्य योजना शामिल थीं। इन सभी योजनाओं को एमएसएमई व्यवसायों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

अपने संबोधन में बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक लाल सिंह ने कहा, भारत के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में एमएसएमई क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। इस क्षेत्र को सशक्त करने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आगे कहा कि एमएसएमई उद्यमियों को आज कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है – जैसे पूंजी की कमी, तकनीकी संसाधनों की अनुपलब्धता, डिजिटल ज्ञान की कमी आदि और इन सभी को दूर करने के लिए बैंक अनेक वित्तीय उत्पाद, डिजिटल समाधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पात्र ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ₹132 करोड़ की ऋण स्वीकृतियाँ प्रदान की गईं, जो बैंक की उद्यमियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, लंबे समय से बैंक से जुड़े सफल एमएसएमई ग्राहकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल के अंचल प्रमुख श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रमुखगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, और अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बैंक ऑफ बड़ौदा सतत रूप से एमएसएमई क्षेत्र के लिए एक भरोसेमंद बैंकिंग भागीदार बनने की दिशा में अग्रसर है। बैंक का उद्देश्य है वित्तीय समावेशन को मजबूती देना और भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर “समावेशी विकास” को प्रोत्साहित करना।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...