back to top

‘भोजपुरी बवाल’ शो बाकियों से बहुत अलग है : दिनेश लाल यादव

मस्ती, राजनीति, क्रिकेट और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई अनदेखी बातें देखने को मिलेंगी
लखनऊ। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ जल्द ही नए रियलिटी शो भोजपुरी बवाल को लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों की रियल लाइफ, उनकी दोस्ती, मस्ती, राजनीति, क्रिकेट और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई अनदेखी बातें देखने को मिलेंगी। हाल ही में निरहुआ ने शो को लेकर खुलकर बात की।

आपका नया शो भोजपुरी बवाल आ रहा है, इसे लेकर आप क्या कहना चाहेंगे?
मैंने सुना था कि भोजपुरी में बहुत बवाल होता है, लेकिन ये शो ऐसा है जो पूरा का पूरा बवाल है। अब तक लोग स्क्रीन पर जो देखते थे, वही जानते थे, लेकिन इस शो में पर्दे के पीछे क्या होता है, वो भी सबको देखने को मिलेगा. चाहे क्रिकेट हो, राजनीति हो या एंटरटेनमेंट, भोजपुरी के लोगों ने हर जगह बवाल मचाया है। इस शो में आपको हर तरह के लोग देखने को मिलेंगे।

ये शो बाकी रियलिटी शोज से कितना अलग होगा?
ये शो बाकियों से बहुत अलग है। अब तक जो फिल्में और शो लोग देखते थे, उनमें स्क्रिप्ट होती थी और हम उसी हिसाब से अपना किरदार निभाते थे. लेकिन इस शो में कोई स्क्रिप्ट नहीं है. यहां लोगों को हमारी असली जिंदगी देखने को मिलेगी. कौन जिम जाता है, कौन कैसे रहता है, कौन क्या करता है, सबकुछ कैमरे में कैद होगा।

क्या इसे भोजपुरी का बिग बॉस कहा जा सकता है?
नहीं, ये उससे भी बड़ा बवाल है। बिग बॉस में एक घर होता है और उसके अंदर क्या चल रहा है, वही लोग देखते हैं. लेकिन यहां असली जिंदगी दिखाई जाएगी. जनता का प्यार, उनका गुस्सा, स्टार्स की पर्सनल लाइफ, सबकुछ दिखेगा। हमने सिर्फ बाथरूम छोड़ा है, बाकी हर जगह कैमरा रहेगा।

शो में कौन-कौन से बड़े सितारे हमें देखने को मिलेंगे?
आज की तारीख के लगभग सभी बड़े भोजपुरी सितारे इस शो में दिखाई देंगे। पवन सिंह आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और राजनीति से तेज प्रताप यादव जैसे कई चेहरे इसमें नजर आएंगे , जिनका नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि अब फिर बवाल होगा, वो सभी इस शो का हिस्सा होंगे।

आपने कंटेस्टेंट बनने की बजाय होस्ट बनने का फैसला क्यों लिया?
ये कॉन्सेप्ट बहुत अलग है. यहां किसी किरदार को निभाना नहीं है, बल्कि लोगों की असली जिंदगी सामने लानी है। इसलिए मुझे लगा कि इस शो को होस्ट करना ज्यादा मजेदार होगा।

क्या होस्ट के तौर पर हमें आपके कुछ फेवरेट कंटेस्टेंट भी देखने को मिलेंगे?
मुझे इस शो के सभी कंटेस्टेंट पसंद हैं , जो लोग इस शो में आने वाले हैं, उन्होंने अपनी मेहनत से भोजपुरी भाषा और इंडस्ट्री को दुनियाभर में पहचान दिलाई है , मैं उन सभी का बहुत सम्मान करता हूं।

भोजपुरी एंटरटेनमेंट आपके लिए कितना खास है?
भोजपुरी मेरे लिए बहुत खास है। आज हम दुनिया के किसी भी कोने में जाएं, वहां भोजपुरी सिनेमा, राजनीति और क्रिकेट की चर्चा होती है। इन लोगों ने अपने काम से पूरी दुनिया में भोजपुरी का नाम रोशन किया है। इसलिए मुझे लगता है कि ये शो दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।

आपका आम्रपाली दुबे के साथ होस्टिंग का अनुभव कैसा रहा?
दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और बाकी सभी कलाकारों को लोगों ने बहुत प्यार दिया है , यही वजह है कि ये शो इतना खास बन पाया है।

क्या शो में राजनीति और लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलेंगे?
इस शो में आपको सबकुछ देखने मिलेगा, जो शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा. ये पूरी तरह रियल शो है, जिसमें जिंदगी जैसी है वैसी ही दिखाई जाएगी , मैं दर्शकों से अपील करता हूँ कि भोजपुरी बवाल जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आने वाला है, इसे जरुर करें।

दर्शकों के लिए आप क्या कहना चाहेंगे?
मैं अपने दर्शकों से बस यही कहना चाहूंगा कि ये शो बहुत खास होने वाला है , जो लोग अपने पसंदीदा सितारों के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, उनके लिए ये परफेक्ट शो है। यहां कुछ भी छिपा नहीं रहेगा।

RELATED ARTICLES

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह को राहत, एफडब्ल्यूआईसीई ने फैसला पलटा

मुंबई। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोआॅपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया...

काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान की लीगल नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- यह बायोपिक नहीं

मुंबई। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर...

कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक : राज्यपाल

लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक गायन को केवल स्मृतियों तक सीमित न रखकर वर्तमान जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यकलोक कलाकार हमारी सनातन...

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहलखनऊ। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

योगी के जन्मदिन पर हनुमान जी को लगा 51 किलो लड्डू का भोग

अखिल भारतीय भोजपुरी समाजलखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर...

भातखण्डे में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

परिसर को हरित बनाने की दिशा में अपना योगदान दियालखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर एक वृहद...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हुआ सुंदरकांड का पाठ एवं प्रसाद वितरण

अध्यक्ष जे एन तिवारी ने हनुमान सेतु स्थित हनुमान जी के मंदिर पर गरीबों को बूंदी का प्रसाद वितरित कियालखनऊ। पर्यावरण के प्रति समर्पित,...

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के...