अखिल भारतीय भोजपुरी समाज
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज दक्षिण मुखी श्री हनुमान जी मंदिर हजरतगंज लखनऊ में 1000 (एक हजार) तुलसी का पैधा नि:शुल्क वितरण अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के पदाधिकारीयों द्वारा किया गया। तथा सभी लोग श्री हनुमान जी से मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के स्वस्थ, दीघार्यु उन्नति तथा जनता की सेवा करते रहे,सभी लोग इश्वर से प्रार्थना भजन पूजन किया तथा 11 ब्राह्मणो द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ कर 51 किलो लडडू का हनुमान जी का भोग लगाकर फल एवं प्रसाद वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के मनोज सिंह,रामयतन यादव, वेद प्रकाश राय,संजय सिंह,मनोज राय ,सुनीता राय, लोक गायक अंगद राम ओझा, सुरेश कुशवाहा विक्रम कुशवाहा,डॉक्टर डीके पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।





