back to top

दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान का निधन

मुम्बई। मशहूर सिने अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। पिछले महीने ही उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने यह जानकारी दी।

दिलीप कुमार के दो भाईयों एहसान खान और असलम खान को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 15 अगस्त को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। असलम खान (88) का 21 अगस्त को निधन हो गया था।

दोनों भाइयों का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि एहसान खान का कोरोना वायरस के कारण बुधवार देर रात निधन हो गया। फारूकी ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट किया, दिलीप साहब के छोटे भाई एहसान खान का कुछ घंटे पहले निधन हो गया।

इससे पहले असलम का भी निधन हो गया था। हम भगवान के बंदे हैं और लौटकर उन्हीं के पास ही जाते हैं। उनके लिए प्रार्थना करें। मार्च में दिलीप कुमार (97) ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के मद्देनजर वह और उनकी पत्नी सायरा बानो (75) सबसे दूर पृथक रह रहे हैं। महाराष्ट्र में बुधवार तक कोरोना वायरस के 8,25,739 मामले सामने आए थे और 25,195 लोगों की इससे मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...