back to top

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान- आईएसआई से धन ले रहे हैं भाजपा और बजरंग दल

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से धन ले रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आईएसआई के लिए मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान जासूसी कर रहे हैं। दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के भिंड में शनिवार शाम को संवाददाताओं से कहा, बजरंग दल और भाजपा आईएसआई (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) से पैसा ले रहे हैं। इन पर थोडा ध्यान दीजिए। उन्होंने आगे कहा, एक बात और बताऊं, पाकिस्तान से आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम कर रहे हैं, गैर-मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं। इस बात को भी समझ लीजिए। उनके इस विवादित बयान के बाद विपक्षी दलों द्वारा उनकी खिंचाई करने पर दिग्विजय ने ट्विटर पर रविवार को लिखा, कुछ चैनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे आईएसआई से पैसा ले कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से ग़लत है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा आईएसआई से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने पकड़ा है। मैंने यह आरोप लगाया है, जिस पर मैं आज भी क़ायम हूं।

 

चैनल वाले यह सवाल भाजपा से क्यों नहीं पूछते। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि खबरों में बने रहने के लिए वह ऐसे बयान देते हैं। चौहान ने आज ट्विटर पर लिखा, दिग्विजय सिंह जानबूझकर ऐसी बयानबाज़ी करते हैं। वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी विश्वसनीयता बची नहीं है। मैं उनके बयान को इसलिए गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि सारा देश संघ और भाजपा की देशभक्ति को जानता है, हमें दिग्विजय जी के प्रमाण की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने लिखा है, दिग्विजय सिंह, ओसामा जी और हाफीज़ जी कहने वाले नेता हैं। वह विवादित बयान इसलिए देते हैं, ताकि सुर्खियों में बने रहें। वे और उनके नेता जो पाकिस्तान चाहता है, वो बोलते हैं। ऐसे नेता को ना मैं गंभीरता से लेता हूं और नाहीं देश लेता है। चौहान ने कहा, दिग्विजय सिंह की खुद की मानसिकता पाकिस्तान के साथ खड़े रहने की है। उनके नेता राहुल जी ने भी धारा 370 के मामले में ऐसा बयान दिया कि जिसका उपयोग पाकिस्तान ने किया। ऐसे नेता की बात का क्या जवाब देना, देश सच जानता है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...