back to top

अपने वतन की मुट्ठीभर मिट्टी भी लाने का वक्त नहीं मिला: अफगानिस्तान की पहली गैर मुस्लिम सांसद

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान की पहली गैर मुस्लिम महिला सांसद अनारकली कौर होनरयार ने कभी सोचा तक नहीं होगा कि उन्हें अपना वतन छोड़ना पड़ेगा। मगर तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद उन्हें उड़ान में सवार होने से पहले अपने वतन की याद के तौर पर मुट्ठीभर मिट्टी तक रखने का मौका नहीं मिला। 36 वर्षीय होनरयार पेशे से दंत चिकित्सक हैं और अफगानिस्तान के अत्यधिक पुरुषवादी समाज में महिलाओं के हितों की हिमायती रही हैं और उन्होंने कमजोर समुदायों के अधिकारों के लिए कई अभियानों की अगुवाई की है। उनका प्रगतिशील एवं लोकतांत्रिक अफगानिस्तान में जीने का सपना था।

उन्होंने कहा, मेरा ख्वाब चकनाचूर हो गया है। होनरयार अब भी उम्मीद करती हैं कि अफगानिस्तान को एक ऐसी सरकार मिले जो पिछले 20 सालों में हासिल हुए लाभ की रक्षा करे। शायद इसकी संभावना कम है लेकिन हमारे पास अब भी वक्त है। अफगानिस्तान में शत्रुता की वजह से सिख सांसद के रिश्तेदारों को पहले भारत, यूरोप और कनाडा जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। तालिबान की वापसी के बाद अपने देश में बिगड़ते हालात के बीच होनरयार और उनका परिवार रविवार सुबह भारतीय वायुसेना के सी-17 परिवहन विमान से भारत पहुंचा।
वह हवाई अड्डे पर यह सोचकर भावुक हो गई कि क्या वह कभी अपने वतन लौट पाएंगी ?

 

होनरयार ने नम आंखों से  कहा, मुझे याद के तौर पर अपने देश की एक मुट्ठी मिट्टी लेने का भी वक्त नहीं मिला। मैं विमान में चढ़ने से पहले हवाई अड्डे पर जमीन को सिर्फ छू सकी। वह दिल्ली के एक होटल मे ठहरी हैं और उनकी बीमार मां वापस काबुल जाना चाहती हैं। होनरयार ने कहा, मुझे नहीं मालूम कि मैं उनसे क्या कहूं। मई 2009 में, रेडियो फ्री यूरोप के अफगान चैप्टर ने होनरयार को पर्सन आफ द ईयर के रूप में चुना था। इस सम्मान ने उन्हें काबुल में घर-घर में पहचान दिलाई थी। सांसद ने अपने उन दिनों को याद किया जब वह अफगान मानवाधिकार आयोग के लिए काम करती थीं और मुल्क के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में जाती थीं।

 

 

उन्होंने कहा, एक ही मजहब के न होने के बावजूद मुस्लिम महिलाओं ने मुझपर भरोसा किया। युद्धग्रस्त देश में फंसे उनके दोस्तों और सहकर्मियों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, हमने ऐसे हालात से बचने की बहुत कोशिश की जिसमें हमें अपना देश छोड़ना पड़े। उन्होंने कहा, मेरे सहकर्मी और मेरे दोस्त मुझे कॉल कर रहे हैं, संदेश भेज रहे हैं। लेकिन मैं कैसे जवाब दूं? हर कॉल, हर संदेश मेरा दिल तोड़ देता है, मुझे रुला देता है। उन्हें लगता है कि मैं दिल्ली में सुरक्षित और आराम से हूं, लेकिन मैं उन्हें कैसे बताऊं कि मैं उन्हें बहुत याद करती हूं। होनरयार ने बताया, अफगानिस्तान में जब मैं बैठक से बाहर आती थी तो लोग मेरे इर्द-गिर्द इकट्ठा हो जाते थे और मेरे साथ सेल्फी लेते थे। वे मुझसे प्यार करते थे क्योंकि मैं नेशनल असेंबली में उनकी आवाज थी। मैंने सबके लिए लड़ाई लड़ी। मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दे, मेरे सभी भाषण, असेंबली के रिकॉर्ड का हिस्सा हैं।

 

 

उन्होंने कहा, मैंने तालिबान के खिलाफ बहुत कुछ कहा है। मेरे विचार और सिद्धांत बिल्कुल विपरीत हैं। मैं जीवित और आशान्वित हूं। मैं दिल्ली से अफगानिस्तान के लिए काम करना जारी रखूंगी। होनरयार को लगता है कि अफगानिस्तान के लोगों का भविष्य अनिश्चय से घिरा है। एक सवाल जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करता है वह है तालिबान शासन में महिलाओं का भविष्य। उन्होंने कहा, तालिबान ने कहा कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। लेकिन शांति का मतलब अहिंसा नहीं है। अमन का अर्थ है कि वे महिलाओं को समान रूप से स्वीकार करें और उनके अधिकारों को मानें।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...