back to top

बोर्ड परीक्षा के दौरान शोरगुल हो तो डायल करें 112

लखनऊ। प्रदेश पुलिस ने बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए छात्रों की मदद के लिए अनोखी पहल की है। शोरगुल से पढ़ाई बाधित होने पर छात्र 112 डायल कर सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें शोरगुल से निजात दिलाएगी। यह सुविधा 15 फरवरी से 31 मार्च तक मुहैया कराई जाएगी।

सूबे के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा के दौरान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ यह अभियान शुरू किया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ चलेगा। डीजीपी श्री अवस्थी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदूषण रहित बेहतर जीवन शैली को बढ़ावा देना है। ध्वनि प्रदूषण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी यूपी 112 असीम अरुण ने बताया कि बच्चों की बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। पूर्व के वर्षों में पाया गया कि फरवरी से मार्च तक होने वाली परीक्षा के दौरान आपात सेवा 112 (पूर्व में 100) पर ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। यदि किसी विद्यार्थी को पढ़ाई के दौरान तेज आवाज से दिक्कत हो रही है तो वह 112 पर कॉल करके अथवा सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से पुलिस की सहायता ले सकता है। यह कॉल आते ही शिकायत दर्ज कर पुलिस रिस्पांस वेहिकल (पीआरवी) को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि शैक्षिक संस्थाओं के आसपास कम से कम 100 मीटर क्षेत्र को शांत क्षेत्र घोषित किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए ध्वनि का मानक भी निर्धारित किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में दिन के समय 75 व रात के समय 70, वाणिज्य क्षेत्र में दिन के समय 65 व रात के समय 55, आवासीय क्षेत्र में दिन के समय 55 व रात के समय 45 और शांत परिक्षेत्र में दिन के समय 50 व रात के समय 40 डेसिबल निर्धारित है। दिन का समय सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक का है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...