back to top

भारतीय वायुसेना में राफेल को शामिल करने का धोनी ने किया स्वागत

दुबई। विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को राफेल लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के बेड़े में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि आईएएफ पायलटों के हाथों में आकर इस शक्तिशाली विमान की मारक क्षमता और बढ़ेगी। ऐसा भी समय आता है जबकि प्रादेशिक सेना के इस लेफ्टिनेंट कर्नल के लिए क्रिकेट दोयम बन जाता है।

वह सेना से जुड़ी किसी भी चीज से बेहद अपनत्व रखते हैं। धोनी ने पांच राफेल लड़ाकू विमानों के अंबाला वायु स्थल पर एक समारोह में औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना के 17 स्क्वाड्रन में शामिल किए जाने पर तुरंत ही खुशी व्यक्त की। धोनी ने ट्वीट किया, युद्ध में स्वयं को साबित कर चुके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के शामिल होने के साथ ही उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलट भी मिल गए हैं।

हमारे पायलटों के हाथों ओर भारतीय वायुसेना के अलग अलग विमानों के बीच इस शक्तिशाली विमान की मारक क्षमता और बढ़ेगी। इन विमानों में भारतीय वायुसेना में शामिल करने के लिाए आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली ने हिस्सा लिया। हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने 17 स्क्वाड्रन को शुभकामनाएं भी दी।

धोनी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, गौरवशाली 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरोज) को शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी को उम्मीद है कि राफेल मिराज 2000 का सेवा रिकार्ड पीछे छोडऩे में सफल रहेगा लेकिन सुखोई 30 एमकेआई मेरा पसंदीदा विमान बना रहेगा। धोनी अभी दुबई में हैं और अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में लगे हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...