back to top

जन्माष्टमी को लेकर यूपी पुलिस को डीजीपी ने किया अलर्ट

लखनऊ। यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस को अलर्ट करते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए है। डीजीपी ने प्रदेश के सभी जोनल एडीजी व पुलिस आयुक्त तथा परिक्षेत्रीय आईजी व डीआईजी तथा जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक तथा प्रभारी को अपराध नियन्त्रण के लिए प्रभावी पुलिस प्रबन्ध व कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीजीपी विजय कुमार ने पुलिस अफसरों से सख्त लहजे में कहा है कि बीते वर्षो में घटित घटनाओं व विवादों की समीक्षा कर त्यौहार रजिस्टर व अभिसूचना रिपोर्ट व अन्य प्रासंगिक अभिलेखों का परिशीलन तत्काल प्रभाव से करें।इसके अलावा पूर्व से प्रचलित विवादों का हर हाल में तत्काल निस्तारण करें। इसमे किसी भी प्रकार की कोताही न हो। डीजीपी ने कहा है कि आने वाले त्यौहारों में सभी थाना क्षेत्रों में शान्ति सुरक्षा समिति व सिविल डिफेन्स की पूर्व से ही गोष्ठी कर ली जाए।इसमें सभी लोगो का आपेक्षित सहयोग लिया जाय।

यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने मातहतों से कहा है कि जिलो में घटित होने वाले महिला अपराध व माफिया तथा लूट व हत्या और गृहभेदन व गोकसी तथा एनडीपीएस एक्ट आदि के मामलो की समीक्षा कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।आरोपी चाहे जितनी पहुँच वाले क्यो न हो उन्हें कोई भी रियायत कतई न दी जाए।यदि कही से भी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डीजीपी ने अफसरों से कहा है कि आपरेशन कन्विक्शन के तहत संलिप्त अपराधियों को तत्काल कड़ी सजा दिलाई जाए।

डीजीपी विजय कुमार ने संगठित अपराधियों व माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। डीजीपी ने कहा है कि आगामी त्यौहारो व धार्मिक कार्यक्रमों में संवेदनशील स्थानों पर मजबूत पुलिस प्रबन्ध व मोबाइल पेट्रोलिंग तथा सीसीटीवी कैमरों के व्यवस्थापन की अफसर समीक्षा कर तत्काल एक्शन ले। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीजीपी विजय कुमार ने अफसरों को सोशल मीडिया की राउण्ड द क्लॉक मॉनिटरिंग करने व सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाने व भ्रामक तथा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

डीजीपी ने अफवाहों व आपत्ति जनक पोस्ट का तत्काल खण्डन करने के भी निर्देश दिए है। डीजीपी ने अपर पुलिस महानिदेशक यू0पी0-112 को निर्देश दिए है कि प्रदेश के सभी जिलों में जन्माष्टी के त्यौहार पर पूर्व में घटित घटनाओं के स्थानों को हॉट स्पॉट चिन्हित किया गया है। उसी के मुताबिक जिलो की पुलिस व यू0पी0-112 के वाहनों को त्वरित व्यवस्थापन करने के निर्देश दिए है। डीजीपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलायी जा रही सवेरा योजना में यू0पी0-112 में अधिकतम लोगों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए है। जिससे लगातार स्थानीय पुलिस उनसे संवाद बना सके।जिससे उनके प्रति पुलिस में सुरक्षा की भावना जागृत हो सके।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...