back to top

देवदास की टीम ने फिल्म की 19वीं वर्षगांठ मनाई, दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि

मुंबई। फिल्मकार संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने सोमवार को देवदास की 19वीं वर्षगांठ मनाई और 1955 में बनी इसी नाम की फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित फिल्मकार बिमल रॉय की फिल्म देवदास में दिलीप कुमार और भंसाली के निर्देशन में 2002 में बनी फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भंसाली प्रोडक्शंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुमार की देवदास और शाहरुख की देवदास के पोस्टर साझे किए गए। ट्वीट में लिखा गया, 19 साल पहले इस प्रेम गाथा ने हमारे दिल में जगह बनाई और इसके रुहानी संगीत के साथ यह अब भी हमारे दिलों में बरकरार है। हम दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हैं। देवदास की तरह आप भी अमर रहेंगे।
दिलीप कुमार की देवदास में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी और सुचित्रा सेन ने पार्वतीापारो का किरदार निभाया था। शाहरुख अभिनीत देवदास में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पारो और माधुरी ने चंद्रमुखी के किरदार को पर्दे पर जिया था।

 

माधुरी ने कहा, देवदास के सेट की कुछ शानदार और अच्छी यादें ताजा हो गई। यह 19 साल बीतने के बाद भी अभी की बात लगती है। इन्हें साझा करने के लिए संजय का शुक्रिया। ये हमेशा मेरे दिल में जीवित रहेंगी। हम दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हैं। देवदास की तरह आप हमेशा अमर रहेंगे। देवदास से बॉलीवुड में कदम रखने वाली गायिका श्रेया घोषाल ने कहा, यह अब भी मेरी यादों में जीवंत है। संगीत बनाने के जादुई वर्ष। मैं 16 साल की बच्ची पर विश्वास करने के लिए संजय लीला भंसाली जी की हमेशा आभारी रहूंगी। मैं अपने माता-पिता की बहुत आभारी हूं, जो दिन-रात मेरे साथ रहे और मैं जो आज हूं, उन्हीं की बदौलत हूं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...