back to top

फेसबुक-जियो सौदे के बावजूद दोनों पक्ष बाजार में कर सकते हैं प्रतिस्पर्धा : फेसबुक

नई दिल्ली। फेसबुक और जियो तालमेल एवं सहयोग के क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे, लेकिन दोनों कंपनियों के बीच हुए सौदे का यह अर्थ नहीं है कि दोनों पक्ष बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। भारत में फेसबुक के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, इस गठजोड़ की बनावट विशिष्ट नहीं है।

फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। मोहन ने कहा कि दोनों पक्ष वास्तव में मानते हैं कि उनके बीच साथ मिलकर काम करने और आर्थिक विस्तार के रोमांचक अवसर हैं और इसके तहत पहले छोटे व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह पूछने पर कि क्या फेसबुक अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी दूसरी खुदरा कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर भी विचार कर सकता है, मोहन ने कहा, प्लेटफार्म खुले हैं… यह विशेष नहीं है और इसका मतलब किसी को दूर रखना नहीं है।

सौदे के बारे में रिलायंस जियो के रणनीति प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने कहा, इस वक्त, हमने व्यापारी, एसएमई (छोटे और मध्यम उद्यम) व्यापार की पहचान की है, जहां हम सहयोग कर सकते हैं और हमें व्हाट्सएप से फायदा मिल सकता है… हम इसी तरह उन क्षेत्रों का पता लगाएंगे, जहां हमारी दक्षता एक दूसरे की अधिक पूरक हो सकती है, लेकिन इस निवेश या साझेदारी का मतलब यह नहीं है कि हम बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ऐसी चीजें भी होंगी, जहां हम बाजार में सीधे एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। संस्थाएं हर मामले में एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।

उन्होंने कहा कि यह सौदा किसी भी तरह से कंपनियों के बिजनेस मॉडल में बदलाव नहीं करता है। ठाकुर ने कहा, हमारे पास अपने उत्पादों और सेवाओं का सेट है, उसी तरह जैसे फेसबुक के पास उत्पादों और सेवाओं का अपना सेट है और हम अपनी संबंधित कंपनियों के लिए इनका सबसे अच्छा उपयोग करने जा रहे हैं। सौदा पूरा होने के बाद निवेश की गई राशि में 15,000 करोड़ रुपये जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड के पास रहेंगे, जबकि शेष राशि का इस्तेमाल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ओसीपीएस (वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय वरीयता शेयरों) को चुकाने में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, इस मायने में पूरी राशि का इस्तेमाल समूह के कर्ज को कम करने में होगा… जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड का कुल द्यम मूल्य 4.62 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। कंपनी पर कर्ज करीब 40,000 करोड़ रुपये है। इस निवेश के साथ 15,000 करोड़ रुपये कंपनी में रहेंगे और शेष राशि का इस्तेमाल इस कंपनी में आरआईएल के ओसीपीएस निवेश को चुकाने में होगा।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...