back to top

भारत की फिटनेस समस्याओं के बावजूद आस्ट्रेलिया को फायदा नहीं : लियोन

ब्रिसबेन। आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि चौथे टेस्ट से पहले भारत के कई खिलाडय़िों के चोटिल होने से भी मेजबान टीम फायदे की स्थिति में नहीं है। लियोन ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि आस्ट्रेलिया फायदे की स्थिति में है।

भारत को कुछ बड़े खिलाड़ियों की कमी खल रही है लेकिन उसके पास काफी प्रतिभाशाली टीम है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिन गेंदबाज हरफनमौला रविंद्र जडेजा के चोटिल होने से भारत को दूसरे दर्जे के गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरना होगा। लियोन ने कहा, हमें अपनी तैयारी की चिंता होनी चाहिए। उनके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

गाबा की पिच हमारी गेंदबाजी के अनुकूल है और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 55 में से 33 टेस्ट जीते, 13 ड्रॉ खेले और आठ गंवाए हैं जबकि एक मैच टाई रहा। लियोन ने कहा, हमारा यहां शानदार रिकार्ड है। टीम आत्मविश्वास से भरी है और हम सकारात्मक क्रिकेट खेलना जानते हैं। लेकिन सिर्फ उसके भरोसे नहीं बैठ सकते। हमें पता है कि भारतीय टीम कितनी प्रतिभाशाली है और श्रृंखला जीतने को लालायित भी।

ऋषभ पंत के बल्लेबाजी गार्ड को मिटाने के प्रयास के कारण आलोचना झेल रहे स्टीव स्मिथ का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, मैं वाकई बहुत दुखी हूं जिस तरह से हर कोई उसे निशाना बना रहा है। उसने 80 के करीब टेस्ट जीते हैं और हर टेस्ट में वह ऐसा करता आया है। उन्होंने कहा, उस टेस्ट में हमें आगे बल्लेबाजी नहीं करनी थी लेकिन वह फिर भी बल्लेबाजी के बारे में सोच रहा था। वह मेरी मदद के लिए भी ऐसा करता आया है ।वह देख रहा था कि मुझे गेंद कहां डालनी है और क्या रफ्तार होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...