back to top

राज्यपाल के सामने हुआ सैनिटाइजर सुरंग का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष बुधवार को राजभवन में डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो विनय पाठक ने यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित सैनिटाइजर सुरंग पोर्टेबल आफिस फाइल सैनिटाइजर मशीन एवं फेस शील्ड आदि का प्रदर्शन किया।

प्रोफ पाठक ने राज्यपाल को बताया कि कैसे इस सुरंग और पोर्टेबल सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों व फाइल आदि को सैनिटाइज किया जा सकता है। राज्यपाल ने इनोवेशन की तारीफ करते हुए विश्वविद्यालय को आगे और नवाचार पर काम करने को कहा।

डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु सैनिटाइजिंग टनल ‘शुद्धि सुरंग’,यूनिवर्सल पोर्टेबल सैनिटाइजिंग मशीन, फुट आपरेटेड सैनिटाइजिंग एवं हैण्डवाॅश मशीन, फेस शील्ड आदि अनेक टूल्सों को विकसित किया गया है।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव और विशेष कार्याधिकारी श्री केयूर सम्पत भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...