back to top

नागरिकता कानून पर अमेरिका में प्रदर्शन

वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो और बोस्टन शहर में भारतीय-अमेरिकियों और छात्रों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि यह भारत के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की दिशा में एक कदम है। शिकागो में ट्रिब्यून टावर से भारतीय वाणिज्य दूतावास तक लगभग 150 लोगों ने मार्च किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बयान में कहा, शिकागो, भारत सरकार के कट्टर रवैये की निंदा करता है। शिकागो में भारतीय छात्रों ने कहा, हम हिंसा को लेकर आक्रोशित हैं और जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों पर क्रूरता की एक सुर में निंदा करते हैं। भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल (आईएएमसी) ने एक बयान में जामिया और एएमयू के छात्रों की निर्ममता से पिटाई की कड़ी निंदा की।

आईएएमसी के अध्यक्ष एहसान खान ने कहा, ‘हमने इस दुखद घटना को बड़ी चिंता और पीड़ा के साथ देखा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और संशोधित नागरिकता कानून से भारतीय राजव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा। यह भारत के सामाजिक ताने-बाने को तोड़Þने की दिशा में एक कदम है और छात्रों को कम से कम विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार होना चाहिए।’

भारतीय समुदाय के एक वर्ग ने इस सप्ताह की शुरुआत में मैसाच्यूसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) के बाहर एकत्रित होकर एनआरसी के बहिष्कार और सीएए 2019 को निरस्त करने का आह्वान किया था। इस दौरान जमा हुए लोगों में वैज्ञानिक, इंजीनियर, छात्र, सेवाकर्मी, कंप्यूटर पेशेवर, कलाकार और चिकित्सक, सामाजिक न्याय कार्यकर्ता, वामपंथी तथा उदार बुद्धिजीवी और सामुदायिक नेता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...