back to top

पर्यटन क्षेत्र को उबारने के लिये सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग

नई दिल्ली। पर्यटन व आतिथ्य सत्कार क्षेत्र की कंपनियों ने कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित इस क्षेत्र को उबारने के लिये सरकार से तत्काल कदम उठाने की बुधवार को मांग की।

पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र के 10 संगठनों के राष्ट्रीय महासंघ ‘फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी (फेथ)’ व उसके सदस्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने पर्यटन मंत्रालय के साथ एक बैठक में क्षेत्र को उबारने की विविध चरणों की रणनीतियां साझा की।

फेथ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (परामर्श) आशीष गुप्ता ने कहा, “फेथ को उम्मीद है कि भारतीय पर्यटन उद्योग को शीघ्रता से पटरी पर लाने को लेकर पर्यटन क्षेत्र के लिये मांग सृजन और आपूर्ति संरक्षण के उपायों को तत्काल लागू किया जायेगा।”

बयान में कहा गया कि संगठनय ने एक दोहरी कार्य बल रणनीति का भी प्रस्ताव किया। इसके तहत पर्यटन क्षेत्र को उबारने के लिये केंद्र सरकार के स्तर पर विभिन्न मंत्रालयों के एक कार्य बल और दूसरे स्तर पर विभिन्न राज्यों के एक कार्य बल का प्रस्ताव किया गया।

फेथ ने अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटरों के लिये नवंबर के पहले या चौथे सप्ताह में ‘इंडियन टूरिज्म मार्ट’ आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा, ताकि भारतीय पर्यटन उत्पादों का प्रदर्शन किया जा सके और भरोसा बनाया जा सके।

इसके अलावा फेथ ने रिजर्व बैंक के द्वारा समाधान योजना बनाये जाने तक पर्यटन व आतिथ्य सत्कार कंपनियों के लिये कर्ज की किस्तें चुकाने से छूट की अवधि को बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया।

संगठन ने सभी पर्यटन परिवहन व टूर ऑपरेटर परमिट, शराब लाइसेंस तथा अन्य मंजूरियों को स्वत: विस्तार दिये जाने की भी मांग की। बयान में कहा गया कि दिल्ली में होटलों को पुन: खोलने की मंजूरी दिये जाने की भी मांग की गयी।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...