back to top

पाक में हिंदू विवाह और तलाक के नियमों का मसौदा जल्द तैयार करने की उठी मांग

पेशावर। अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों ने सरकार से हिंदू विवाह और तलाक के नियमों का मसौदा जल्द तैयार करने की मांग की है। पाकिस्तान की केंद्रीय सरकार ने मार्च 2017 में हिंदू विवाह विधेयक तैयार किया था। साथ ही खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और बलूचिस्तान की सरकारों को अतिरिक्त प्रविधानों के लिए मसौदा तैयार कर भेजने के लिए कहा था। इससे अल्पसंख्यकों की क्षेत्रीय मान्यताओं के मुताबिक केंद्रीय विधेयक में प्रविधान किए जा सकें, लेकिन खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने चार साल में प्रांत में रहने वाले हिंदू मान्यताओं के मुताबिक मसौदा तैयार कर केंद्रीय सरकार के पास नहीं भेजा। इससे हिंदू विवाह विधेयक लटका हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले…ब्लैक फंगस से अब तक पूरे देश में 3,129 लोगों की मौत

कोई कानूनी प्रविधान न होने की वजह से पाकिस्तान में हिंदुओं की विवाहित और अविवाहित लड़कियों के पास कोई अधिकार नहीं हैं। वे शादी के नियमों से वंचित हैं और अगर उन्हें तलाक चाहिए तो उसके लिए भी कोई नियम नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में हिंदुओं की 38 लाख की आबादी है, जो वहां की कुल आबादी की दो प्रतिशत है।

अब टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत में नहीं होगा

अल्पसंख्यकों के अधिकारों की पैरोकारी करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने खैबर पख्तूनख्वा के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री फजल शकूर खान से मिलकर अपेक्षित मसौदा तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रांतीय सरकार के सिफारिश भेजने से पाकिस्तान में हिंदू विवाह एवं संबंध विच्छेद अधिनियम 2017 का प्रस्ताव संसद में जल्द पारित होने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...