back to top

दिल्ली में जल्द यूरोपीय मानकों पर आधारित सड़कें होंगी: जैन

नयी दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को चिराग दिल्ली में एक सड़क के निर्माण का मुआयना किया, जिसका पुनर्विकास यूरोपीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उनका कहना है कि पूरी दिल्ली में इसी तरह के मानकों के आधार पर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चिराग दिल्ली-शेख सराय की 800 मीटर सड़क का पुनर्विकास पीडब्ल्यूडी कर रहा है, जिसमें साइकिल के लिए एक ट्रैक भी है। इसका पुनर्विकास सार्वजनिक स्थान डिजाइन के यूरोपीय मानकों के आधार पर किया जा रहा है।

जैन ने एक बयान में कहा, दिल्ली में जल्द ही यूरोपीय मानकों पर आधारित खूबसूरत सड़कें होंगी। अपने काम, प्रतिबद्धता और समर्पण से हम राष्ट्रीय राजधानी की सूरत बदल देंगे। हम पहले चरण में 540 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास करेंगे।
जैन और सिसोदिया दोनों ने परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की और पूरी दिल्ली में इस तरह से सड़कों के पुनर्विकास के निर्देश दिए।

सिसोदिया ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली सुंदर सड़कें और सार्वजनिक स्थान विश्व स्तरीय शहर का सार हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शनिवार को चिराग दिल्ली-शेख सराय सड़क का दौरा किया था और अधिकारियों को पूरी राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से सड़कें बनाने के निर्देश दिए थे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...