back to top

दिल्ली में की जाएगी दोगुनी जांच, हॉटस्पॉट्स में घर-घर जाकर सर्वेक्षण होगा : शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद रविवार को कहा कि शहर में अगले दो दिनों में कोविड-19 की जांच की संख्या दोगुनी की जाएगी और इसके बाद इसे तीन गुना किया जाएगा।

शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में अपने कार्यालय में उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद कुछ कदमों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस जांच की संख्या दोगुनी की जाएगी और छह दिनों बाद इसे तीन गुना तक बढ़ाया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में दिल्ली के निरुद्ध क्षेत्रों में हर मतदान केंद्र पर कोविड-19 की जांच शुरू की जाएगी और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए अधिक प्रभावित क्षेत्रों यानी हॉटस्पॉट्स में घर-घर जाकर व्यापक स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराया जाएगा।

दिल्ली को 500 रेलवे बोगियां भी उपलब्ध कराएगा

गृह मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी के मद्देनजर केंद्र दिल्ली को 500 रेलवे बोगियां भी उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा महामारी से जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार के लिए भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। शाह ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय,दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग, एम्स और दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चिकित्सकों का एक संयुक्त दल राजधानी के कोविड समर्पित अस्पतालों का दौरा कर वहां स्वास्थ्य व्यवस्था और तैयारियों की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करेगा।

उच्चतम न्यायालय ने अस्पतालों को लगाई फटकार

उच्चतम न्यायालय द्वारा दो दिन पहले दिल्ली के अस्पतालों में खराब स्थिति को लेकर फटकार लगाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में कम संख्या में हो रही जांच पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें बढ़ाने को कहा था। दिल्ली में कोविड-19 की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी आप सरकार और केंद्र को कोरोना वायरस से संक्रमितों के लिए बिस्तरों और वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाने को कहा था। दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 39,000 के करीब पहुंच गई है और 1,200 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

अमित शाह ने किया ट्वीट

शाह ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की जांच को बढ़ाकर दो गुना किया जाएगा और छह दिन बाद जांच को बढ़ाकर तीन गुना कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, साथ ही कुछ दिन के बाद निरुद्घ क्षेत्र में हर मतदान केंद्र पर जांच की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली सरकार द्वारा उच्च न्यायालय में हाल में दिए गए प्रतिवेदन के मुताबिक दिल्ली में कुल 40 प्रयोगशालाओं की कुल जांच क्षमता 8,600 जांच प्रतिदिन की है। दिल्ली में एक जून को निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 242 थी।

कोविड-19 की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गृह मंत्री को दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया था। गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली के निरुद्ध क्षेत्रों में संपर्कों का पता अच्छे से चल पाए इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में आ जाएगी। साथ ही अच्छे से निगरानी हो इसके लिए वहां हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करवाया जाएगा। केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए रेलवे कोचों से दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या में 8000 का इजाफा होगा।

वरिष्ठ डॉक्टर्स की एक समिति बनाने का निर्णय लिया

उन्होंने कहा कि दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए कोरोना बिस्तरों में से 60 प्रतिशत बिस्तर कम दर पर उपलब्ध कराने, कोरोना उपचार व जांच की दर तय करने के लिए एक समिति बनाई गई है, जो सोमवार तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली के छोटे अस्पतालों तक कोरोना के लिए सही जानकारी व दिशा निर्देश देने के लिए मोदी सरकार ने एम्स में दूरभाष पर निर्देश के लिए वरिष्ठ डॉक्टर्स की एक समिति बनाने का निर्णय लिया है, जिससे नीचे तक सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों का संचार किया जा सके। इसका हेल्पलाइन नंबर सोमवार को जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...