back to top

दिल्ली सरकार ने निर्भया के गुनहगार की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की

नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 2012 के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में मृत्युदंड का सामना कर रहे चार गुनहगारों में एक मुकेश सिंह की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की है और इसे तुरंत उपराज्यपाल के पास भेज दिया।

उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय सिंह की दया याचिका पर सिफारिश अब केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी। सिंह द्वारा याचिका दायर करने के अगले दिन दिल्ली सरकार ने ये सिफारिशें की हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हमें पता चला है कि एक याचिका दायर की गई है और हमने इसे खारिज करने की सिफारिश की और इसे तुरंत उपराज्यपाल के पास भेज दिया।

हमारे तरफ से कोई देरी नहीं हुई, हम इस बारे में आपको आश्वस्त करते हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को निचली अदालत द्वारा जारी डेथ वारंट के खिलाफ सिंह की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया और इसे सत्र न्यायालय में चुनौती देने की आजादी दी।

न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा सहगल की पीठ ने कहा कि उनके खिलाफ डेथ वारंट जारी करने के निचली अदालत के सात जनवरी के आदेश में कोई त्रुटि नहीं हुई। दिल्ली सरकार ने सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय को सूचित किया कि गुनाहगारों को 22 जनवरी को फांसी नहीं हो पाएगी क्योंकि उनमें से एक गुनाहगार मुकेश सिंह ने दया याचिका दायर की है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...