back to top

दिल्ली कैपिटल्स ने रेयान हैरिस को नियुक्त किया गेंदबाजी कोच

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले मंगलवार को आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।

यह 40 वर्षीय गेंदबाज हमवतन जेम्स होप्स की जगह लेगा। होप्स ने 2018 और 2019 में कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार निजी कारणों से टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।

हैरिस ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, मैं आईपीएल में वापसी करके खुश हूं। यह आईपीएल ट्राफी हासिल करने के फ्रेंचाइजी के लक्ष्य में मदद करने का बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा, दिल्ली कैपिटल्स के पास प्रभावशाली गेंदबाज हैं और मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

हैरिस ने टेस्ट क्रिकेट में 113, वनडे में 44 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार विकेट लिए हैं। वह 2009 में आईपीएल जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स टीम के सदस्य थे। चोटों के कारण उन्होंने 2015 में संन्यास ले लिया था।

इसके बाद हैरिस आस्ट्रेलियाई टीम और बिग बैश टीम ब्रिस्बेन हीट के साथ गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे। वह यहां तक कि आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं।

हैरिस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग, मोहम्मद कैफ, सैमुअल बद्री और विजय दहिया शामिल हैं। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार आईपीएल भारत से बाहर खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...