back to top

स्वतंत्रता दिवस पर अनिर्धारित उड़ानों पर बैन, दिल्ली एयरपोर्ट रहेगा ‘नो-फ्लाई जोन’

नयी दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर 15 अगस्त को निर्दिष्ट अवधि में उन उड़ानों को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो पहले से निर्धारित नहीं होंगी। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये प्रतिबंध स्वतंत्रता दिवस पर सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक लागू रहेंगे।

अधिकारी ने बताया कि ये प्रतिबंध विमानन कंपनियों की अनिर्धारित उड़ानों के साथ-साथ विशेष उड़ानों पर भी लागू होंगे। अधिकारी ने बताया कि पहले से निर्धारित उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अंतर्गत आने वाली वैमानिकी सूचना सेवा (एआईएस) द्वारा एक नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया है।

नोटम सामान्यतः वह सूचना होती है जिसमें उड़ान परिचालन में शामिल कार्मिकों के लिए आवश्यक जानकारी होती है। निर्दिष्ट अवधि के दौरान अनिर्धारित विमानों को हवाई अड्डे पर उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन निर्धारित उड़ानों के साथ-साथ भारतीय वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सेना द्वारा संचालित विमानों पर नोटम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल या मुख्यमंत्री को ले जाने वाले सरकारी विमान एवं हेलीकॉप्टर तथा त्वरित प्रतिक्रिया मिशन और दुर्घटना/तत्काल चिकित्सा निकासी वाले विमानों को भी प्रतिबंधों से छूट दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां से प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का आवागमन होता है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...