back to top

लखनऊ में कानून को ठेंगा ….थार सवार युवक ने पुलिस बैरिकेडिंग को रौंदा, गाड़ी से बाहर लटककर रील भी बनाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस के इकबाल को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी बिना नंबर की थार गाड़ी से पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को सरेआम रौंद दिया। गोमती नगर विस्तार के पॉश इलाके जी-20 रोड पर हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस कदर बेखौफ है कि उसने न केवल रास्ते में अवरोध के लिए रखी गई सरकारी बैरिकेडिंग को अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर गिराया, बल्कि इसके बाद सड़क पर गाड़ी से बाहर लटककर रील भी बनाई। युवक की इस दबंगई ने राजधानी की हाई-टेक पुलिसिंग और सुरक्षा दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए रील में एक ऐसा गाना भी बैकग्राउंड में बजाया, जो उसकी दबंगई और कानून के प्रति बेखौफी को उजागर कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच तमाशा करता रहा और पुलिस के अवरोधकों को हटाकर अपना रास्ता बनाता रहा। इस दौरान उसने रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट भी किए, लेकिन ताज्जुब की बात यह रही कि वहां मौजूद या तैनात किसी भी पुलिसकर्मी की नजर उस पर नहीं पड़ी। कानून की धज्जियां उड़ाने वाला यह पूरा घटनाक्रम सरेराह चलता रहा और युवक बिना किसी डर के अपनी रील पूरी कर वहां से निकल गया।

सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है क्योंकि यह सड़क सिग्नेचर बिल्डिंग यानी डीजीपी मुख्यालय की ओर जाती है। इस मार्ग से उत्तर प्रदेश पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी और सैकड़ों पुलिसकर्मी दिन-रात गुजरते हैं। इसके बावजूद, जी-20 रोड पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों का इस दबंग युवक पर नजर न पड़ना पुलिस की सतर्कता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का पहरा रहता है, फिर भी एक युवक बिना नंबर की गाड़ी लेकर आता है, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है और रील बनाकर पुलिस प्रशासन का मजाक उड़ाता हुआ चला जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आम जनता और नेटिजन्स इस वीडियो को शेयर कर लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर तंज कस रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब डीजीपी मुख्यालय के ठीक नाक के नीचे इस तरह की दबंगई हो सकती है, तो शहर के बाकी हिस्सों में सुरक्षा का क्या हाल होगा। फिलहाल, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बिना नंबर की थार गाड़ी होने के कारण आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...