back to top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगवाया कोविड-19 का टीका

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में मंगलवार को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक लगवाई। इससे एक दिन पहले ही टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई थी। सिंह ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्री ने ट्वीट किया, आज आर आर अस्पताल में मुझे कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी गई।

देश को कोविड मुक्त बनाने का भारत का संकल्प इस टीकाकरण अभियान से मजबूत हुआ है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सरल है। उन्होंने कहा, कम समय में टीका बनाने के लिए मैं भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को सलाम करता हूं। मैं आर आर अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिक कर्मचारियों को भी धन्यवाद देता हूं। मैं सभी पात्र लोगों से आग्रह करता हूं कि वे टीका लगवाएं और भारत को कोविड मुक्त करें।

RELATED ARTICLES

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह को राहत, एफडब्ल्यूआईसीई ने फैसला पलटा

मुंबई। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोआॅपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया...

काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान की लीगल नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- यह बायोपिक नहीं

मुंबई। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर...