back to top

नए भारत के विजन को दर्शाता है ‘डिफेन्स एक्सपो’: राजनाथ

लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस एक्सपो के भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में कहा कि नए भारत के विकास के लिए ऐसे आयोजन सुनहरे भविष्य की ओर ले जाएंगे। यह नए भारत के विजन को दर्शाता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि डिफेंस एक्सपो का लखनऊ में आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का परिणाम है। यह पिछले डिफेंस एक्सपो से काफी खास है। ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी स्वदेशी क्षमता बनाने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। हम मेक इन इंडिया के माध्यम से रक्षा उत्पादों को बनाने में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रहीं टेक्नोलॉजी से हमें जुड़ने का मौका मिलेगा।

डिफेंस एक्सपो के माध्यम से भारत अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में हब बनना चाह रहा है। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब भारत को विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। एक समय ऐसा आएगा जब हम टॉप 3 इकानॉमी की श्रेणी में आकर खड़े हो जाएंगे।

डिफेन्स एक्सपो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षा उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मेक इन इंडिया के लिए यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के कार्यक्रम से पूरे देश को सेना के पराक्रम से अवगत करने का अवसर है। बेहतर कनेक्टिविटी और कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण एक बेहतर गंतव्य उत्तर प्रदेश बना है, डिफेंस एक्सपो 2020 उन संभावनाओं को नई ऊंचाइयां दी है। इस दौरान 23 एमओयू उत्तर प्रदेश सरकार के साथ यहां पर होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश और 3 लाख से अधिक के रोजगार पैदा होने जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे 2021 में शुरू होने जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे पहले मेरठ से प्रयागराज तक होगा पर इसके बाद इसे विस्तार देते हुए हरिद्वार फिर उत्तराखंड से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यूपी के पास एक्सपे्रस-वे का जाल है। 25 हजार एकड़ लैंड बैंक उनके पास तैयार है, यह लैंड डिफेंस कॉरीडोर के नोड्स के आस-पास स्थित है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य साल के अंत तक पूर्ण हो जाएगा और इसी वर्ष अंत तक यह जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जेवर का पूर्ण होने की कगार पर है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...