back to top

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के साथ किया डिनर

सिंधु की जीत का जश्न

नई दिल्‍ली। दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु शनिवार रात मुंबई के वर्ली इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट हुईं। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं। दीपिका ने सिंधु को डिनर के लिए इनवाइट किया था। इस दौरान दोनों के साथ दीपिका के पति रणवीर सिंह भी रेस्टोरेंट में मौजूद थे। रणवीर सिंह ने दीपिका और सिंधु के साथ इस डिनर डेट का एक फोटो खुद भी फैंस के साथ शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “स्मैशिंग टाइम।”

 

 

पीवी सिंधु ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, “रणवीर और दीपिका आप लोगों के साथ टाइम स्पेंड कर बहुत अच्छा लगा। आप दोनों से जल्द ही दोबारा मिलने के लिए उत्सुक हूं।” रणवीर सिंह ने इस फोटो के अलावा दीपिका और सिंधु के साथ की एक सेल्फी भी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर की है। जिसके कैप्शन में रणवीर ने लिखा, “लाखों में एक, सेलिब्रेटिंग पीवी सिंधु।” तीनों इस डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर आकर फोटोज के लिए पोज देते हुए भी नजर आए।

दरअसल, पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दीपवीर ने सिंधु की इस जीत का जश्न अब डिनर डेट पर जाकर मनाया है। बता दें कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। डिनर के लिए रेस्टोरेंट पहुंची दीपिका पादुकोण ब्लैक और वाइट ड्रेस और पीवी सिंधु बॉडीकॉन वाइट ड्रेस में नजर आईं। जबकि, रणवीर सिंह प्रिटेंड वाइट शर्ट और डेनिम में दिखाई दिए।

दीपिका पादुकोण फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद ये पहला मौका होगा, जब दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ‘फाइटर’, ‘पठान’, ‘द इंटर्न’ में भी दिखाई देंगी। दीपिका शकुन बत्रा और नाग अश्विन की अनटाइटल्ड फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वे ’83’ के अलावा ‘सर्कस’, ‘तख्त’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ में भी नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...