back to top

लाल किले में हिंसा की घटना का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

नई दिल्ली। केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले में हुई हिंसा की घटना के आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यह गिरफ्तारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उसे चंडीगढ़ के निकट जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद से सिद्धू सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया, सिद्धू एक महिला मित्र के साथ संपर्क में था जो कैलिफोर्निया में रहती है। वह वीडियो बना कर उसे भोजता था और वह सिद्धू के फेसबुक अकाउंट पर उन्हें अपलोड करती थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सिद्धू लगातार जगह बदल रहा था। पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की थी। गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां एक ध्वजस्तंभ में धार्मिक झंडा लगा दिया था।

लाल किले पर हुई हिंसा मामले में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने दो कॉस्टेबल से बीस कारतूसों के साथ दो मैग्जीन छीन ली थी, उन्होंने वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था। पुलिस ने प्राथमिकी में कहा कि, भीड़ ने बाद में वहां कई झंडे लगा दिए। उन्होंने वहां अराजकता फैलाई। भीड़ से नीचे आने को कहा गया लेकिन वे लाल किले में घुसने के लिए मीना बाजार इलाके में चले गए। जब पुलिस ने उन्हें लाहौर गेट से बाहर निकालने का प्रयास किया तो भीड़ हिंसक हो गई और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। भीड़ ने पुलिस कर्मियों को मारा और उन्हें कुंए में धक्का दे दिया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...