back to top

दिसंबर-मार्च की राज्यों की जीएसटी क्षतिपूर्ति बकाया : सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि राज्यों को देय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति का गत दिसंबर से मार्च की चार महीने की अवधि का पैसा बकाया है।

सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम समय-समय पर इसके बारे में बात कर रहे हैं। जीएसटी की बकाया राशि को जीएसटी परिषद में स्पष्ट रूप से समझाया गया है। यह राज्य विशेष के साथ नहीं हो रहा है… यह सभी राज्यों के मामले में है, दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च की जो जीएसटी क्षतिपूर्ति है, उनका भुगतान नहीं किया गया है।

जीएसटी कानून के तहत राज्यों को जीएसटी लागू होने के पहले पांच वर्षों तक राजस्व के नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति के भुगतान की गारंटी दी गई है।जीएसटी एक जुलाई 2017 से लागू हुआ है। राजस्व में कमी की गणना 2015-16 को आधार वर्ष मानकर सालाना जीएसटी संग्रह में 14 प्रतिशत वृद्धि होने के अनुमान के आधार पर की जाती है।

जीएसटी के तहत पांच प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कर लगाया जाता है। इसके अलावा लग्जरी व नुकसानदेह सामानों पर उपकर भी लगाया जाता है। इसी उपकर से प्राप्त राजस्व से राज्यों को क्षतिपूर्ति दी जाती है। वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19 में और पिछले वित्त वर्ष (2019-20) के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) के क्षतिपूर्ति के भुगतान को लेकर में केंद्र और राज्यों के बीच कोई मतभेद नहीं थे।

हालांकि, क्षतिपूर्ति उपकर से राजस्व संग्रह में गिरावट आने से केंद्र ने अगस्त से राज्यों की क्षतिपूर्ति का भुगतान रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद राज्यों ने केंद्र के समक्ष यह मुद्दा उठाया, तब दिसंबर 2019 में 35,298 करोड़ रुपये अगस्त-सितंबर की क्षतिपूर्ति के रूप में जारी किए गए।

इसके बाद अक्टूबर-नवंबर की क्षतिपूर्ति के रूप में फरवरी और अप्रैल में दो किस्तों में 34,053 करोड़ रुपये राज्यों को दिए गए। केंद्र अब तक राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में 2.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर चुका है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...