back to top

बंगाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77 हुआ, प्रधानमंत्री ने स्थिति का लिया जायजा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान में मरने वाले की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 77 हो गई है। आपदा प्रबंधन और नगर प्रशासन अधिकारी सामान्य जन जीवन बहाल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर ओडिशा के लिए रवाना होंगे, जहां वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के अलग अलग हिस्सों से बृहस्पतिवार रात से पांच और शव बरामद हुए हैं। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। मोदी और बनर्जी चक्रवात से तबाह हुए इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ समीक्षा बैठक में, बनर्जी राज्य के लिए आर्थिक पैकेज की मांग करेंगी और इस मांग को दोहराएंगी कि चक्रवात को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

चक्रवात अम्फान ने राजधानी कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के करीब आधा दर्जन जिलों में बुधवार रात तबाही मचाई है। इसके प्रकोप से झुग्गियां उड़ गई, हजारों पेड़ गिर गए और निचले इलाकों में पानी भर गया। इस वजह से लाखों लोग बेघर हो गए। राजधानी और उत्तर तथा दक्षिण 24 परगाना के कुछ हिस्सों में मोबाइल और बिजली सेवा को बहाल किया गया, लेकिन शहर का बड़ा हिस्सा अब भी बिजली के बिना रह रहा है, क्योंकि बिजली के खंभे गिर पड़े हैं और संचार लाइनें कट गई हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार रात एक ट्वीट में कहा, वह हवाई सर्वेक्षण करेंगे और समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां राहत और पुनर्वास के पहलुओं पर चर्चा होगी। बनर्जी ने बृहस्पतिवार को मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए और प्रभावित इलाकों में प्राथमिक बहाली कार्य के लिए एक हजार करोड़ रुपए के कोष का ऐलान किया था। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में 19, उत्तर 24 परगना में 17, दक्षिण 24 परगना-सुंदरबन क्षेत्र में 24 और बसीरहाट में 10 लोगों की मौत हुई है।

जिलों में राहत का काम शुरू किया गया है, जहां बेसहारा लोग खाने और आश्रय के लिए कतारों में खड़े हैं, क्योंकि घर या तो उड़ गए हैं या बह गए हैं। एनडीआरएफ और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीमें सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए युद्घ स्तर पर काम कर रही हैं। केएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के आसपास, पांच हजार से ज्यादा पेड़, सैकड़ों बिजली के खंभे, यातायात सिग्नल और पुलिस पोस्ट गिर गए। कोलकाता के मेयर फरहाद हकीम ने बताया कि अब तक हजारों पेड़ हटाए जा चुके हैं। फिर भी, बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हमें उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में हम स्थिति को सामान्य कर पाएंगे। फिलहाल लोग घरों में ही रहें।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...