back to top

कोरोना वायरस : चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हुई, भारत में दूसरा मामला आया सामने

नई दिल्ली। चीन में फैले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से प्रभावित दूसरा मामला सामने आया है। चीन से हाल ही में लौटे केरल के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि होने के साथ ही भारत में इस बीमारी का दूसरा मामला सामने आया है।

हालांकि केरल सरकार ने कहा कि वह पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कोल्लम में मीडिया से कहा, हमें एनआईवी, पुणे ने फोन पर जानकारी दी है कि दूसरे संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि होने की संभावना है। लेकिन जब संभावना है तो हमें काफी सतर्क रहना होगा। हमें अभी जांच के परिणाम मिले नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि यह संदिग्ध मामला वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले केरल के छात्र का है। मंत्री ने बताया कि छात्र 24 जनवरी को चीन से लौटा था और उसे अभी अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, मरीज में मामूली लक्षण दिख रहे हैं लेकिन हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। पुष्टि नहीं होने के बावजूद हमने उचित एहतियात बरती है। जांच के परिणाम शाम तक आ सकते हैं।

एयार इंडिया ने अपनी दूसरी उड़ान में चीन के वुहान शहर से 323 और भारतीयों को बाहर निकाला तथा विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंच गया। यह विमान मालदीव के सात लोगों को भी लेकर आया है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, एयर इंडिया का एक विशेष विमान शनिवार को 324 भारतीयों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। उन्हें सेना तथा आईटीबीपी द्वारा बनाए दो केंद्रों में भर्ती किया गया। हालांकि जांच में उनमें से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...