back to top

कोविड-19 ने ली 723 जान, संक्रमण के कुल मामले 23,452 : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। नई दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण बृहस्पतिवार से आज तक 37 और लोगों की जान जाने के साथ ही, कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 723 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1,752 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23,452 पहुंच गई। इससे पहले 20 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 1,540 मामले सामने आए थे।

मंत्रालय ने कहा देश में अभी 17,915 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 4,813 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति विदेश चला गया। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अत: अब तक करीब 20.52 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान शोध परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि 24 अप्रैल को सुबह नौ बजे तक 23,502 नमूने संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के 23,452 मरीजों के आंकड़े में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया कि बृहस्पतिवार की शाम से कुल 37 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इनमें से 14 मरीजों की जान महाराष्ट्र में, नौ की गुजरात में, तीन की उत्तर प्रदेश में, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश,तमिलनाडु और तेलंगाना में दो-दो और कर्नाटक में एक मरीज की जान गई है। अब तक हुई कुल 723 मौत में से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 283 लोगों की जान गई है। उसके बाद गुजरात में 112, मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 50, आंध्र प्रदेश में 29, राजस्थान में 27 और तेलंगाना में 26 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या 24 तक पहुंच गई है जबकि तमिलनाडु में 20 और कर्नाटक में 18 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक, पंजाब में 16 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है जबकि पश्चिम बंगाल में 15 जान गई हैं। कोविड-19 से जम्मू-कश्मीर में पांच, केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो लोगों की मौत हुई जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की जान इस बीमारी से गई।

हालांकि विभिन्न राज्यों में दर्ज किए गए आंकड़ों के हिसाब से पीटीआई-भाषा द्वारा तैयार तालिका के मुताबिक, शुक्रवार तक कुल 23,577 संक्रमण के मामले सामने आए जबकि 743 लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों द्वारा घोषित मौत के आंकड़ों के एक जैसे न होने की वजह अधिकारियों के मुताबिक हर राज्य के मामलों के आकलन में होने वाली प्रक्रियागत देरी है।

मंत्रालय के शाम को अद्यतन किए गए आंकड़े के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र से आए हैं जहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,430 है इसके बाद गुजरात में 2,624, दिल्ली में 2,376, राजस्थान में 1,964, मध्य प्रदेश में 1,852 और तमिलनाडु में 1,683 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,604 हो गई है जबकि तेलंगाना में 984 तो आंध्र प्रदेश में 955 मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 514 मामले सामने आए हैं तो कर्नाटक में इनकी संख्या 463 है, केरल में 448 और जम्मू कश्मीर में 427 मामले मिले हैं।

पंजाब में 277 तो हरियाणा में 272 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 176 मामले आए हैं जबकि ओडिशा में 90 लोग संक्रमित मिले हैं। झारखंड में 55 और उत्तराखंड में संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में अब तक 40 मरीज मिले हैं जबकि छत्तीसगढ़ और असम में 36-36 संक्रमित मरीज मिले हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, चंडीगढ़ में 27, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 22 और लद्दाख में 18 मामले सामने आए हैं। मेघालय में कोविड-19 के 12 मामले मिले हैं जबकि गोवा और पुडुचेरी में सात-सात लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले मिले हैं जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण मिला है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़े आईसीएमआर के साथ सामंजस्य स्थापित कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...