back to top

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर घट रही है, वर्तमान में यह 2.28 प्रतिशत

नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर धीरे-धीरे घट रही है और वर्तमान में यह 2.28 प्रतिशत है। भारत उन देशों में शामिल है जहां मृत्यु दर कम हैं। सरकार ने कहा है कि जोर-शोर से की जा रही जांच और निषिद्ध क्षेत्र के लिए अपनाई गई प्रभावी रणनीति जैसे प्रयासों की बदौलत मृत्यु दर उत्तरोत्तर कम हो रही है।

सरकार ने कहा कि ठीक होने की दर भी लगातार बेहतर हो रही है और अब तक नौ लाख से ज्यादा संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र, राज्य सरकारों, केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों के केंद्रित प्रयासों की बदौलत संक्रमित की जल्दी पहचान की जा रही है और उन्हें पृथक-वास में भेजा जा रहा है।

इसके साथ ही अस्पताल के मामलों में प्रभावी प्रबंधन को लेकर कदम उठाए गए हैं। इन सब प्रयासों की बदौलत मृत्यु दर कम हो रही है और ठीक होने की दर बेहतर हो रही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, निषिद्ध क्षेत्र को लेकर प्रभावी रणनीति, जोर-शोर से जांच, देखभाल के लिए मानक तौर-तरीकों की बदौलत मृत्यु दर में कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि मृत्यु दर तेजी से घट रही है और वर्तमान में यह 2.28 प्रतिशत है। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां मृत्यु दर कम है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 31,991 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ लगातार चौथे दिन 30,000 से ज्यादा लोग ठीक हो गए।

मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने की दर 64 प्रतिशत है और 9,17,567 मरीज ठीक हो चुके हैं। अस्पताल में इलाज करा रहे और घर पर पृथक-वास में रह रहे संक्रमित मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। देश में सोमवार को कोविड-19 के 49,931 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 14,35,453 हो गई जबकि 9,17,567 मरीज ठीक हो चुके हैं। सुबह आठ बजे अपडेट आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 708 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,771 हो गई है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...