back to top

यूपी सरकार में दारा सिंह चौहान को जल्द बनाया जाएगा मंत्री, राजभर ने किया दावा 

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया कि उन्हें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा।

चौहान, हाल में घोसी विधानसभा उपचुनाव हार गये हैं। वह समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर सत्तारूढ़ दल भाजपा में जुलाई में शामिल हुए थे। शुक्रवार को हुई मतगणना में सपा के सुधाकर सिंह से 42,759 मतों के अंतर से उन्हें शिकस्त मिली।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता एवं सुभासपा अध्यक्ष राजभर मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में चौहान के लिए मुख्य चुनाव प्रचारक थे। जिले में राजभर समुदाय के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है।

संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान, यह पूछे जाने पर कि विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि उपचुनाव के नतीजों के बाद उन्हें (राजभर) और चौहान को राज्य सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाएगा, राजभर ने कहा क्यों नहीं? धैर्य रखिए, हम बिल्कुल (मंत्री) बनेंगे।

उन्होंने कहा, हम राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में हैं और राजग के मालिक (मुखिया) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उपचुनाव में हार के बाद सुभासपा राजग से अलग हो जायेगी, राजभर ने कहा कि उनका दल राजग का हिस्सा बना रहेगा। राजभर ने कहा, हमारा गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए है, उपचुनाव के लिए समझौता नहीं हुआ है।

यह खबर पढ़े –ब्रिटिश पीएम सुनक और उनकी पत्नी अक्षता ने अक्षरधाम मंदिर में की पूजा-अर्चना 

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...