back to top

चक्रवात निसर्ग विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में बदला, होगा और कमजोर

मुंबई। चक्रवात निसर्ग मुंबई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन इसने महानगर को प्रभावित नहीं किया और अब यह महाराष्ट्र में पश्चिमी विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और फिर कमजोर पड़ जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चक्रवात निसर्ग ने बुधवार को यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर अलीबाग के समीप दस्तक दी लेकिन पहले से ही कोविड-19 से जूझ रहे देश के आर्थिक केंद्र पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

विभाग ने ट्वीट किया, गहरे दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ते हुए चार जून को भारतीय समयानुसार साढ़े पांच बजे पश्चिमी विदर्भ (महाराष्ट्र) में दबाव के क्षेत्र में बदल गया और आज शाम तक यह कम दबाव के क्षेत्र के रूप में कमजोर पड़ जाएगा। आईएमडी के मुंबई में क्षेत्रीय केंद्र ने कहा कि बुधवार को चक्रवात की जद में आए पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ जिलों के कुछ स्थानों में अगले दो घंटों में तेज बारिश होने की संभावना है।

एक अधिकारी ने कहा, बारिश चक्रवात का अवशेष है जो धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। कोलाबा मौसम केंद्र ने सुबह साढ़े 11 बजे तक तीन घंटे की अवधि में 45.4 मिलीमीटर जबकि सांताक्रूज ब्यूरो ने 32.2 मिमी बारिश दर्ज की।

आईएमडी ने बताया कि मुंबई में बांद्रा, अंधेरी, वरली, दादर, वडाला, रवाली और धारावी इलाकों में क्रमश: 30.9 मिमी, 21 मिमी, 46 मिमी, 42 मिमी, 59 मिमी, 48 मिमी और 40 मिमी बारिश दर्ज की। पड़ोसी नवी मुंबई में इस अवधि के दौरान वाशी, कोपरखैरणे, ऐरोली और घंसोली में क्रमश: 41 मिमी, 57.4 मिमी, 60.8 मिमी और 70.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...