back to top

चक्रवात मोंथा : मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बंदरगाहों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की

चेन्नई । मौसम विभाग ने मंगलवार को चक्रवात मोंथा के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के मद्देनजर तमिलनाडु के बंदरगाहों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) की निदेशक बी. अमुधा ने कहा, हमने चेन्नई, एन्नोर और कट्टुपल्ली में बंदरगाहों के अधिकारियों को स्थानीय चेतावनी सिग्नल संख्या-4 फहराने के लिए सूचित किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सिग्नल संख्या-2 की दूरस्थ चेतावनी कुड्डालोर और नागपट्टिनम बंदरगाहों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल बंदरगाहों को भी जारी की गई। निदेशक ने कहा, यह चेतावनी तब जारी की जाती है जब समुद्र में चक्रवात आता है और बंदरगाह पर तेज हवाएं चलने की संभावना होती है। यह जहाजों और बंदरगाहों के लिए चेतावनी है ताकि वे अचानक आने वाली तेज हवाओं के विरुद्ध एहतियाती कदम उठाएं और नुकसान को रोकें। चक्रवात मोंथा के भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने पर तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार को भारी बारिश होने की आशंका है।

तिरुवल्लूर जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार, मंगलवार सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटों में तिरुवल्लूर के पोन्नेरी और अवादी में क्रमश: 72 मिलीमीटर और 62 मिलीमीटर बारिश हुई। तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर एम प्रताप ने भारी बारिश की आशंका के चलते मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, चेंगलपट्टू, चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवल्लूर, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, विल्लुपुरम, तेनकासी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और कन्याकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आरएमसी ने मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। बुलेटिन में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मोंथा के कारण सतह पर 90 से 100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आरएमसी को बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार तड़के चेन्नई महानगर निगम कार्यालय में कमांड और नियंत्रण केंद्र का औचक दौरा किया। उन्होंने यह देखा कि शहर के विभिन्न भागों में विशेषकर यातायात जाम की समस्या वाले क्षेत्रों में यातायात का प्रबंधन किस प्रकार किया जा रहा है। चेन्नई में बारिश के कारण मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...